{"_id":"57619aff4f1c1bf21e11bd64","slug":"indian-soldier-commit-suicide-in-chandimandir-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट लिख सेना के जवान ने सैन्य कैंपस में लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट लिख सेना के जवान ने सैन्य कैंपस में लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 16 Jun 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
सेना के जवान ने लगाई फांसी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड नोट में कंपनी कमांडर और सूबेदार को जिम्मेदार ठहरा थल सेना के जवान ने पेड़ पर फंदा लगा जान दे दी। जवान की पहचान वीएस पंवार के रूप में हुई। जवान ने बुधवार को चंडीमंदिर एरिया के जंगल में फंदा लगाकर जान दे दी। जवान की तैनाती दो दिन पहले तक 114 एईआर पटियाला में थी।
विज्ञापन
दो दिन पहले ही फौजी को चंडीमंदिर में रिपोर्ट और ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए गए थे। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वीएस पंवार ने मौत के लिए कंपनी कमांडर और कंपनी सूबेदार को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दिपील कुमार, चंडीमंदिर थाना प्रभारी हरभजन सिंह और सिपाही के यूनिट अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब मृतक की जेब को चेक किया तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने मौत के लिए कंपनी कमांडर और कंपनी सूबेदार को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सिपाही वीएस पंवार 114 एईआर पटियाला में तैनात था। जिसको दो दिल पहले चंडीमंदिर में रिपोर्ट और ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए थे। बुधवार सुबह पांच बजे तक वह अपनी ड्यूटी पर था।
इसके बाद वह न तो बैरक में मिला न ही दूसरे साथियों के साथ। शाम को पंचकूला चंडीमंदिर थाना पुलिस को सूचना मिली चंडीमंदिर के जंगलों में सिपाही पेड़ से लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दिया।