फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increase difficult for MLA Ram Kumar Chaudhary in Jyoti murder case

ज़्योति हत्याकांड में दून के विधायक की बढ़ी मुश्किलें

Tue, 22 Apr 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 22 Apr 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
Increase difficult for MLA Ram Kumar Chaudhary in Jyoti murder case

बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में मंगलवार को तीन एक्सपर्ट्स ने बयान दर्ज कराए। राइटिंग एक्सपर्ट ने कोर्ट में रामकुमार चौधरी के हस्ताक्षरों की पुष्टि की, जो ज्योति के गर्भपात के फार्म पर और मोबाइल की बॉडी पर किए गए थे।

विज्ञापन


इससे पुलिस के केस को जहां मजबूती मिली है, वहीं मुख्य आरोपी हिमाचल के दून क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राइटिंग एक्सपर्ट डॉ. कांता मलिक ने हस्ताक्षर मिलान रिपोर्ट की पुष्टि की। राम कुमार चौधरी के साइन का मिलान ज्योति के गर्भपात कराने के लिए भरे गए सहमति फार्म पर हुए साइन से हुआ था। साथ ही ज्योति के उस मोबाइल की बॉडी पर भी चौधरी के साइन मैच हुए। ज्योति की हत्या के बाद इस मोबाइल को घग्गर नदी में फेंक दिया गया था और बाद में पुलिस ने इसे रिकवर कर लिया था।

विज्ञापन

ज्योति की बॉडी में नहीं मिला था शराब का अंश

Increase difficult for MLA Ram Kumar Chaudhary in Jyoti murder case

पीजीआई रोहतक की डॉक्टर रंचित कोहली के भी कोर्ट में बयान दर्ज हुए, जिन्होंने ज्योति की बच्चेदानी की जांच रिपोर्ट बनाई थी। उन्होंने कोर्ट में कहा कि बच्चेदानी में कुछ भी असमान्य नहीं था।

फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री मधुबन से केमिकल एग्जामिनर डॉ. आरके मेहला ने कोर्ट में कहा कि ज्योति के शरीर में शराब नहीं पाई गई थी। अगर कोई 55 किलो वजन का इंसान 30 एमएल शराब पीता है, तो तीन घंटे में शरीर से शराब खत्म हो जाती है। हालांकि पुलिस केस के मुताबिक राम कुमार चौधरी ने गिरफ्तारी के बाद बयान दिया था कि ज्योति को मारने से पहले शराब पिलाई गई थी।

क्या है ज्योति मर्डर केस का मामला

Increase difficult for MLA Ram Kumar Chaudhary in Jyoti murder case

चंडीगढ़ में बतौर पीजी रहने वाली होशियारपुर की ज्योति का शव बीते वर्ष 22 नवंबर 2012 को पंचकूला के सेक्टर-21 में सड़क पर मिला था। उसके चेहरे पर गाड़ी चढ़ाकर पहचान मिटाने की कोशिश भी की गई थी।

ज्योति का बाकी सामान तो था, लेकिन दोनों मोबाइल फोन नहीं मिले। इस मामले में युवती के पिता बूटी राम ने दून के विधायक राम कुमार चौधरी पर आरोप लगाए। इसके बाद विधायक राम कुमार और उनके साथी गुरमीत, धर्मपाल और परमजीत सिंह पर हत्या, धोखाधड़ी और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन

आरोपी विधायक समेत तीन अन्य ‌गिरफ्तार

Increase difficult for MLA Ram Kumar Chaudhary in Jyoti murder case

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति प्रैग्नेंट थी और उसका अवैध तरीके से अबॉर्शन करवाया गया था। मोबाइल फोन डिटेल और टॉवर लोकेशन से खुलासा हुआ था कि मर्डर वाले दिन रामकुमार चौधरी भी हर उस जगह मौजूद थे।

इसके अलावा पुलिस के पास ज्योति की बहन की शादी में राम कुमार चौधरी की मौजूदगी वाला भी एक फोटो है। इस खुलासे के बाद से ही रामकुमार चौधरी फरार था। हत्या के 46 दिन बाद आरोपी विधायक राम कुमार चौधरी ने पंचकूला सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस मामले में गुरुवार को पंचकूला पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों धर्मपाल, गुरमीत और तिलकराज को गिरफ्तार किया है। पंचकूला की कोर्ट में ज्योति मर्डर केस में ग‌वाहियों का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed