{"_id":"b488e473fbfde3b0ce02e5671047a923","slug":"incident-from-storm-death-of-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मिनट की आंधी ने ली दंपति की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस मिनट की आंधी ने ली दंपति की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना (पटियाला)
Updated Sun, 14 Sep 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
तेज आंधी ने रविवार शाम समाना में दंपति की जान ले ली जबकि मंडी गोबिंदगढ़ में एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
समाना पटियाला सड़क पर सफेदे का पेड़ बाइक पर आ गिरा। इससे बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोबिंदगढ़-खन्ना मुख्य मार्ग पर स्थित खन्ना सिटी सेंटर में कार पर शेड गिरने से मंडी गोबिंदगढ़ की वीना चोपड़ा (42) गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के मुताबिक गांव कुलारां निवासी ज्ञान सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से पटियाला के गुरुद्वारा साहिब से समाना लौट रहे थे। गांव भानरा के पास पहुंचने पर तेज आंधी चलने से सफेदे का एक बड़ा पेड़ उनकी बाइक पर गिर पड़ा। इससे दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि पति-पत्नी के चेहरे बुरी तरह कुचले गए जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। डकाला पुलिस चौकी इंचार्ज सोहन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ने बताया कि ज्ञान सिंह समाना के पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात थे। हादसे के बाद सड़क पर यातायात ठप हो गया। वन विभाग कर्मियों ने मौके पर पहुंच पेड़ को हटाकर यातायात बहाल करवाया।