{"_id":"8f01e751dfa7c5e2b87a0d252648aa2a","slug":"in-name-of-marriage-rape-with-young-girl-imprisonment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर ढ़ाई साल तक करता रहा रेप, 10 साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर ढ़ाई साल तक करता रहा रेप, 10 साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई साल तक युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला ने मंडी (हिमाचल प्रदेश) निवासी कपिल शर्मा को 10 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
साथ ही उस पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। कपिल के खिलाफ कांगड़ा निवासी युवती ने अगस्त 2014 में संबंधित धाराओं में सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि वह 2011 में चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित एक इंस्टीट्यूट में कोर्स करने आई थी। यहां उसकी दोस्ती मंडी निवासी कपिल से हुई। दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद दोनों लिव इन में साथ रहने लगे।
विज्ञापन
जुलाई 2011 से दिसंबर 2013 तक दोनों शहर के सेक्टरों 37, 56 में साथ-साथ रहे। आरोप के अनुसार इस दौरान कपिल ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
दिसंबर 2013 में कपिल शादी की बात करने के बहाने अपने घर गया, लेकिन उसके बाद लौटा नहीं। पीड़िता ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की तो उसे पता चला कि कपिल ने वहां जाकर शादी कर ली है।
इसके बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ पुलिस में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे मंडी से गिरफ्तार किया था।