{"_id":"5b29dd384f1c1bc2378b4bf1","slug":"illegal-sand-mining-sand-mining-mafia-beaten-block-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत माफियाः नाके पर ट्राली रोकते ही ब्लॉक अफसर और बेलदार पर बरसाई कुल्हाड़ी और रॉड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेत माफियाः नाके पर ट्राली रोकते ही ब्लॉक अफसर और बेलदार पर बरसाई कुल्हाड़ी और रॉड
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक अफसर पर रेत माफिया ने किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू चंडीगढ़ स्थित स्यूंक रोड पर सोमवार देर रात रेत माफिया को रोकना ब्लॉक अफसर दविंदर सिंह और उनकी टीम को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने ब्लॉक अफसर दविंदर सिंह पर तेज हथियारों व कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर वन गार्ड रविंदर सिंह और बेलदार मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपी अपने ट्रैक्टर और कार से फरार हो गए। घायल ब्लॉक अफसर व बेलदार को पीजीआई पहुंचाया गया। दोनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
दोनों को 72 घंटे की आब्जरवेशन पर रखा गया है। डीएसपी खरड़ दीपकमल सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा-307 के तहत मुल्लांपर थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है। सोमवार को ब्लॉक अफसर दविंदर सिंह, वन गार्ड रविंदर सिंह, दर्जा चार मुलाजिम करनैल सिंह, राजिंद सिंह, भाग चंद और महिंदर सिंह की टीम गांव स्यूंक पहुंची थी। इस दौरान यह टीम दो हिस्सों में बंटकर अपनी पोजीशन संभाली। ब्लॉक अफसर दविंदर सिंह व बेलदार करनैल सिंह ने स्यूंक शिंगारीवाला सड़क पर नाका लगाया।
जबकि दूसरी टीम स्यूंक नाडा रोड पर थी। रात करीब साढ़े दस बजे गांव स्यूंक की ओर से एक ट्रॉली आई, जिसे ब्लॉक अफसर दविंदर सिंह ने रोका। ट्रॉली के पीछे एक कार आ रही थी, जिसमें कुछ हथियारबंद लोग सवार थे, उन्हें भी रोका गया। इस दौरान ट्रैक्टर के ड्राइवर व उसके साथियों ने दविंदर सिंह पर हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने डंडे, कुल्हाड़ियां और अन्य हथियारों का प्रयोग किया। इस दौरान जब ब्लॉक अफसर व उनका साथी दोनों चिल्लाने लगे तो दूसरी जगह नाके पर तैनात वन गार्ड रविंदर सिंह व बेलदार मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया, जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
लोगों की मदद से घायलों को पीजीआई पहुंचाया
घायल ब्लॉक अफसर दविंदर सिंह व बेलदार करनैल सिंह को गांव के लोगों और ब्लॉक समिति मेंबर रविंदर सिंह गरेवाल की ओर से गंभीर हालत में पीजीआई स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। दविंदर सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। बेलदार करनैल सिंह के स्कल में फ्रैक्चर है, जिससे उसके चेहरे के दाईं तरफ गहरा जख्म है। उसे भी पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।
डीसी व एसएसपी पहुंचे पीजीआई, मौका भी देखा
मामले की सूचना मिलने के बाद डीसी गुरप्रीत कौर सपरा, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल व एसडीएम खरड़ ने पीजीआई का दौरा कर घायलों का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन मंत्री साधु सिंह सिंह धर्मसोत भी मामले पर नजर रख रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्लॉक अफसर पर पहले भी हो चुका है हमला
विभाग से पता चला है कि दविंदर सिंह एक जांबाज व होशियार अफसर हैं। उन पर 2009 व 2010 में भी गांव नाडा में जानलेवा हमला हो चुका है। इस मामले में दोषी अध्यापकों को सजा हो चुकी है।
सक्रिय है रेत माफिया
उक्त इलाके में रेत माफिया काफी सक्रिय है। इस संबंधी लगातार शिकायतें भी विभाग के पास पहुंच रही थी। ऐसे में विभाग की ओर से सख्ती की जा रही थी।