फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   illegal relationship: murder of boyfriend together with husband

पति संग साजिश्ा रची, कर दी प्रेमी की हत्या

Sun, 11 Jan 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Jan 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
illegal relationship: murder of boyfriend together with husband

पति को जब उसके प्रेम संबंधों का पता चल गया तो उसने पति संग साजिश रची और कर दी प्रेमी की हत्या। पुलिस जांच में मामले का खुलासा हुआ और आरोपी पकड़े गए। मामला चंडीगढ़ का है।

विज्ञापन


इस मामले में शुक्रवार को जिला अदालत ने दंपति सहित तीन को दोषी करार दिया। अब 14 जनवरी को सजा सुनाई सुनाएगी। सेक्टर-31 पुलिस ने 21 जुलाई 2013 को राजकुमार, उसकी पत्नी अर्चना और चचेरे भाई सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामला डेढ़ वर्ष पुराना है। राजकुमार की पत्नी अर्चना रामदरबार स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। इस दौरान साथी कर्मचारी विनोद से प्रेम संबंध हो गया और विनोद का अर्चना के घर पर आना-जाना होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल से पुलिस पहुंची हत्यारे तक

illegal relationship: murder of boyfriend together with husband

अर्चना के पति राजकुमार को जब इस प्रेम संबंध का पता चला तो उसने चचेरे भाई सोनू के साथ मिलकर विनोद की हत्या की योजना बनाई और विनोद को घर पर बुलाया।

विनोद को राजकुमार अपने कमरे में ले गया और वहीं तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने विनोद के सीने, गले और सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। तीनों ने उसका शव ठिकाने लगा दिया।

जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई और अर्चना से पूछताछ भी हुई। पहले तो उसने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने सच उगल दिया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर उसके पति राजकुमार और चचेरे भाई सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed