फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   illegal relation: brutal murder of husband together with lover

प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला पति को

Fri, 24 Apr 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ओढ़ां,सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, ओढ़ां,सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 24 Apr 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
illegal relation: brutal murder of husband together with lover

प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही महिला को जब उसका पति मनाने गया तो महिला ने प्रेमी संग मिलकर उसे मार डाला। घटना हरियाणा के जिले सिरसा के ओढ़ां थाना बड़ागुढ़ा के गांव नागोकी की है।

विज्ञापन


बुधवार रात्रि को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक उक्त महिला का देवर था, लेकिन पति को सजा होने के बाद परिवार वालों ने उसकी भाभी संग शादी करवा दी थी। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला अपने प्रेमी संग लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव अलीकां निवासी सुक्खा सिंह के भाई बिंदर सिंह आपराधिक मामले में जेल में बंद है। थाना प्रभारी कवंर सिंह ने बताया कि बिंदर के जेल जाने के बाद परिवार वालों ने सुक्खा सिंह की शादी भाभी वीरपाल कौर के साथ कर दी। वीरपाल कौर का गांव नागोकी निवासी गुरजीत सिंह के साथ पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सुक्खा सिंह मजदूरी करता था और गुरजीत सिंह के पास स्वयं की जमीन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी

illegal relation: brutal murder of husband together with lover

साढे़ तीन माह पहले वीरपाल कौर देवर से पति बने सुक्खा सिंह को छोड़कर प्रेमी गुरजीत संग नागोकी रहने लगी। सुक्खा सिंह कई बार उसके पास आया और घर लौटने की बात कही, लेकिन वीरपाल कौर ने इंकार कर दिया।

पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि सुक्खा सिंह ग्रामीण लाभ सिंह और जंटा सिंह के साथ बुधवार रात गाड़ी में सवार होकर वीरपाल कौर के घर गया था। जहां दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और वीरपाल कौर ने प्रेमी गुरजीत सिंह संग मिलकर लाठियों से सुक्खा व अन्य ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

हमले में सुक्खा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके घायल साथी उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान सुक्खा सिंह की मौत हो गई। इस झगडे़ में मृतक के साथी जंटा सिंह व लाभ सिंह निवासी अलीकां को चोटें आईं हैं।

बड़ागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने जंटा सिंह के बयान पर वीरपाल कौर, गुरजीत सिंह व अन्य पांच के खिलाफ हत्या और मारपीट का केस दर्ज कर किया है। बृहस्पतिवार दोपहर शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed