फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   illegal relation between married couple, commit suicide

शादीशुदा प्रेमी की विवाहित प्रेमिका, अंजाम खौफनाक

Fri, 20 Feb 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Feb 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
illegal relation between married couple, commit suicide

शादी दूसरे से और प्यार किसी ओर से। ये हाल प्रेमी और प्रेमिका दोनों का। इस बेमेल प्यार का अंजाम खौफनाक हुआ। खबर है कि दोनों ने समाना में भाखड़ा नहर पुल से छलांग लगा दी है।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्रेमी जोड़े की तलाश करने के लिए गोताखोरों की टीम को लगा दिया। खबर लिखे जाने तक अभी तक शव बरामद नहीं हुए हैं। हालांकि नहर के किनारे एक मोटर साइकिल, आधार कार्ड और कपड़े बरामद हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डकाला निवासी अशोक कुमार पहले से शादीशुदा था। उसके एक अन्य शादीशुदा महिला के साथ प्रेम सबंध थे। दोनों के एक-एक बच्चा भी बताया गया है। महिला के पति डाक्टर हैं। अशोक और वे महिला आपस में चोरी छिपे मिलते थे। परिजनों की सहमति न मिलते देख बेमेल प्रेमी जोड़े ने एक साथ दुनिया को छोड़ने का मन बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े की तलाश के लिए गोताखोर जुटे

illegal relation between married couple, commit suicide

इसी योजना के तहत प्रेमी युगल समाना पहुंचा। दोनों जब भाखड़ा नहर के पास खड़े थे तो एक राहगीर निर्मल सिंह ने दोनों को शक के हालत में खड़ा देखा और आगे निकल गया।

कुछ देर बाद निर्मल वापस लौटा तो नहर के किनारे एक मोटर साईकिल, आधार कार्ड और कपड़े तो थे, लेकिन दोनों गायब थे। आशंका थी कि दोनों नहर में कूद गए होंगे।

निर्मल सिंह की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहंच कर नहर के किनारे पड़े सामान की जांच की तो आधार कार्ड अशोक का था। इसके बाद अशोक कुमार के परिजनों ने वहां पहुंच कर सामान की पहचान की। डीएसपी समाना सुखदेव सिंह विर्क ने बताया कि नहर में प्रेमी जोड़े की तलाश के लिए गोताखोर लगा दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed