फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal Miining, Sand Mafia Complainant Arrested by Police in Moga of Punjab

अवैध खनन-माफिया की पोल खोलने गए ट्रक ऑपरेटरों को हवालात, सरकारी काम में बाधा का आरोप

Fri, 31 Aug 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Fri, 31 Aug 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Illegal Miining, Sand Mafia Complainant Arrested by Police in Moga of Punjab
बालू खनन में लगे ट्रैक्टर
माइनिंग विभाग अधिकारियों ने अवैध खनन की रेत माफिया खिलाफ शिकायत करने गए ट्रक ऑपरेटरों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, माइनिंग अधिकारी को घेरने और बदसलूकी के आरोप में केस दर्ज करवा दिया। यहां फोकल प्वाइंट में माइनिंग विभाग दफ्तर पास थाना सिटी अधीन चौकी पुलिस ने इन ऑपरेटरों को हवालात में बंद कर दिया। रेत कारोबारी आरोपी पवन कुमार व अन्य ने बताया कि उन्होंने बड़े ट्रक गांव सिंघपुरा गड्ढों से भरवाए थे, ट्रकों में 40 -40 टन रेत भरी हुई है पर ठेकेदार सिर्फ 10 टन प्रति ट्रक की पर्ची देकर सरकार को चूना लगा रहा है।
विज्ञापन


वह मीडिया के साथ माइनिंग विभाग पास यह पर्ची और भरे ट्रक लेकर इस घोटाले की शिकायत लेकर गए थे, वहां माइनिंग अधिकारी कार्रवाई से टाल मटोल करने लग पड़े। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी के कुछ राजनीतिक नेताओं को मौके पर बुलाया पर वह भी चुप करके लौट गए। उल्टा उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया गया है। दूसरी तरफ विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिले में सतलुज दरिया पास के गांवों में कुल आठ गड्ढे हैं और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से गड्ढों से रेत माफिया नियमों को ताक में रख कर रेत निकालने के लिए पोकलेन मशीनों से 40 फुट तक खुदवाई कर रहा है जब कि नियमों अनुसार सिर्फ 10 फुट तक रेत की खुदवाई हो सकती है।
विज्ञापन


गड्ढों से दिन-रात जेसीबी मशीनों से हर रोज सैकड़े ट्रक, बड़े टिप्पर ट्रकों के अलावा ट्रालियों में  अधिक रेत भर करके सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।  फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई पूरन सिंह ने बताया कि उनको रमनीक कौर उप मंडल अफसर कम सहायक माइनिंग अफसर फोकल प्वाइंट, मोगा ने शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि रेत कारोबारी पवन कुमार निवासी कोट ईसेखां कुछ पत्रकारों के अलावा ट्रक ऑपरेटरों से 29 अगस्त शाम 5 बजे उनके फोकल प्वाइंट स्थित अवैध खनन की शिकायत दी। उन्होंने शिकायत हासिल करके कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इस भरोसे के बावजूद उन्होंने रेत से भरे ट्रक दफ्तर आगे खड़े  कर दिए और गेट आगे खड़ा कर उनका घेराव के अलावा उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस के मुताबिक माइनिंग अधिकारी से दुर्व्यवहार करने आदि के आरोप में दो भाइयों पवन कुमार ओर प्रेम कुमार तनेजा पुत्र कृष्ण लाल ओर अमनदीप कुमार पुत्र सुभाष चंद्र ड्राइवर निर्मल सिंह उर्फ निंमा पुत्र दर्शन सिंह निवासी कोट ईसेखां, सतनाम सिंह उर्फ काला ड्राइवर पुत्र गुरदेव सिंह निवासी जगजीत पुरा थाना सहना जिला बरनाला को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक जसवीर सिंह नामक के व्यक्ति समेत कुछ अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त करके गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed