फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal arms selling gang busted in Faridkot of Punjab

फरीदकोट: आगरा से लाकर अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सिपाही समेत सात को पकड़ा

Fri, 04 Jun 2021 08:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Jun 2021 08:50 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक आरोपी आगरा से अवैध हथियार लाकर बेचते थे। पुलिस ने गुरुवार शाम को स्विफ्ट कार सवार चार आरोपियों को हथियार समेत दबोचा था। इसके बाद मानसा और तपा में पुलिस ने दबिश देकर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Illegal arms selling gang busted in Faridkot of Punjab
पुलिस की गिरफ्त में सातों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीआईए स्टाफ ने यूपी के आगरा से अवैध हथियार लाकर मानसा, बठिंडा व बरनाला में बेचने वाले एक गिरोह से जुड़े सात नौजवानों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 32 बोर के दो पिस्तौल, दो मैगजीन, आठ कारतूस, 315 बोर के तीन पिस्तौल व 6 कारतूस के अलावा एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान 5वीं कमांडो बटालियन के सिपाही व बोहा (मानसा) निवासी भूपिंदर सिंह गग्गू, मानसा निवासी जसदेव सिंह जस्सी, आलम सिंह, सतनाम सिंह, गांव खीवा दयालु वाला निवासी संदीप सिंह उर्फ मोंटी, तपा मंडी निवासी नवदीप सिंह सन्नी व फुल (बठिंडा) निवासी जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से सभी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बरामद कार सिपाही भूपिंदर सिंह की है और आरोपी इसी में अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन


एसपी भूपिंदर सिंह ने शुक्रवार को थाना बाजाखाना में पत्रकारवार्ता में बताया कि गुरुवार को देर शाम घल्लूघारा दिवस के चलते पुलिस की विभिन्न टीमों ने नाकाबंदी की हुई है। सीआईए स्टाफ जैतो के इंस्पेक्टर दलबीर सिंह व एएसआई दर्शन सिंह की अगुवाई में बाजाखाना के गांव मल्ला के पास नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार सवार चार नौजवानों को काबू किया गया, जिनसे 32 बोर के दो पिस्तौल, दो मैगजीन, 8 कारतूस बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आगरा से 5 पिस्तौल लेकर आए थे, जिनमें से दो फरीदकोट में किसी को बेचे जाने थे। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मानसा, बठिंडा व तपा में दबिश देकर इनके तीन और साथियों को काबू कर 315 बोर के तीन पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद किए गए। एसपी भूपिंदर सिंह के अनुसार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और इनसे कई अहम खुलासे होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed