{"_id":"6331faf4f9083f5d2f4497e9","slug":"ifs-officer-praveen-kumar-arrested-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: IFS अधिकारी प्रवीन कुमार गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस का एक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: IFS अधिकारी प्रवीन कुमार गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस का एक्शन
Tue, 27 Sep 2022 12:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:48 AM IST
सार
विजिलेंस के मुताबिक जांच के दौरान प्रवीन कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री गिलजियां ने उन पर विधानसभा चुनाव के लिए निर्धारित विभाग के फंड से पैसे की व्यवस्था करने का दबाव डाला। इसके बाद कुमार ने पूर्व मंत्री के भतीजे दलजीत सिंह के साथ कथित तौर पर पैसों का इंतजाम करने के लिए साजिश रची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोप में प्रधान मुख्य सरंक्षक वन आईएफएस अधिकारी प्रवीन कुमार को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने पिछली कांग्रेस सरकार में वन मंत्री संगत सिंह गिलजियां के कार्यकाल के दौरान हुए घोटाले में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें प्रवीन कुमार का भी नाम शामिल था।
विज्ञापन
विजिलेंस के मुताबिक जांच के दौरान प्रवीन कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री गिलजियां ने उन पर विधानसभा चुनाव के लिए निर्धारित विभाग के फंड से पैसे की व्यवस्था करने का दबाव डाला। इसके बाद कुमार ने पूर्व मंत्री के भतीजे दलजीत सिंह के साथ कथित तौर पर पैसों का इंतजाम करने के लिए साजिश रची।
विज्ञापन
नतीजन वन विभाग में ट्री गार्ड की खरीद में लाखों रुपये का घोटाला हुआ। वन विभाग की ओर से खरीदे गए हर ट्री गार्ड पर 800 रुपये की रिश्वत ली गई। इसके अलावा, संगत सिंह और प्रवीन कुमार ने रिश्वत लेकर जनवरी में कई अधिकारियों को मनपसंद पोस्टिंग दी।
विज्ञापन