{"_id":"5c3cdeabbdec22732b2c443c","slug":"husband-makes-obscene-objection-with-minor-wife-complaint-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से पति करता था अश्लील हरकत, सुलगती बीड़ी से जलाया...पत्नी ने दिखाई हिम्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से पति करता था अश्लील हरकत, सुलगती बीड़ी से जलाया...पत्नी ने दिखाई हिम्मत
Tue, 15 Jan 2019 12:40 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बवानीखेड़ा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बवानीखेड़ा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति द्वारा नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने से आहत पत्नी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। कार्रवाई के लिए सीएम विंडो और पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति सुलगती बीड़ी से बेटी को प्रताड़ित करता है। पुलिस ने केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला हरियाणा के भिवानी जिले का है।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। जिसमें से एक बेटी की शादी कर दी है। दूसरी बेटी अभी नाबालिग है जो उसके साथ मजदूरी में हाथ बटाती है। उसका बेटा भी नाबालिग है। महिला ने बताया कि 10 जनवरी को उसके पति ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। जिस पर उसकी बेटी ने ये बात उसे बताई।
विज्ञापन
दो दिन बाद फिर से पति ने बेटी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मना करने पर उसके शरीर को सुलगती बीड़ी के साथ प्रताड़ित किया। जिससे उसके शरीर पर काले धब्बे पड़ गए। लेकिन लड़की ने साहस दिखाते हुए पिता के इस गलत कार्य का विरोध किया और ये बात अपनी मां को बताई।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका पति नशे की लत का शिकार है व उसके साथ भी कई बार जबरदस्ती कर चुका है। लेकिन बेटी के साथ किए गए इस व्यवहार ने उसे झकझोर दिया। जिसके चलते उसने भिवानी महिला पुलिस थाने, एसपी, मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को इसकी शिकायत भेजी। मामले में महिला थाना प्रभारी डा. नन्ही देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।