फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband makes obscene objection with Minor, wife Complaint in bhiwani

नाबालिग से पति करता था अश्लील हरकत, सुलगती बीड़ी से जलाया...पत्नी ने दिखाई हिम्मत

Tue, 15 Jan 2019 12:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बवानीखेड़ा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बवानीखेड़ा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
husband makes obscene objection with Minor, wife Complaint in bhiwani
सांकेतिक तस्वीर

पति द्वारा नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने से आहत पत्नी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। कार्रवाई के लिए सीएम विंडो और पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति सुलगती बीड़ी से बेटी को प्रताड़ित करता है। पुलिस ने केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला हरियाणा के भिवानी जिले का है।

विज्ञापन


बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। जिसमें से एक बेटी की शादी कर दी है। दूसरी बेटी अभी नाबालिग है जो उसके साथ मजदूरी में हाथ बटाती है। उसका बेटा भी नाबालिग है। महिला ने बताया कि 10 जनवरी को उसके पति ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। जिस पर उसकी बेटी ने ये बात उसे बताई। 
विज्ञापन


दो दिन बाद फिर से पति ने बेटी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मना करने पर उसके शरीर को सुलगती बीड़ी के साथ प्रताड़ित किया। जिससे उसके शरीर पर काले धब्बे पड़ गए। लेकिन लड़की ने साहस दिखाते हुए पिता के इस गलत कार्य का विरोध किया और ये बात अपनी मां को बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसका पति नशे की लत का शिकार है व उसके साथ भी कई बार जबरदस्ती कर चुका है। लेकिन बेटी के साथ किए गए इस व्यवहार ने उसे झकझोर दिया। जिसके चलते उसने भिवानी महिला पुलिस थाने, एसपी, मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को इसकी शिकायत भेजी।  मामले में महिला थाना प्रभारी डा. नन्ही देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed