{"_id":"5ef36d658ebc3e433d599239","slug":"husband-commits-suicide-after-wife-murdered-in-punjab-s-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: एक लत ने उजाड़ दिया परिवार, पहले पत्नी को मार डाला फिर जहर निगल दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना: एक लत ने उजाड़ दिया परिवार, पहले पत्नी को मार डाला फिर जहर निगल दी जान
Wed, 24 Jun 2020 08:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Jun 2020 08:46 PM IST
सार
- शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में होता था झगड़ा, देर रात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
- मृतका के साथ आरोपी ने की थी दूसरी शादी, पहली पत्नी से है एक बेटा, आगरा के रहने वाले
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के पाश इलाके गुरदेव नगर आंसल प्लाजा के पीछे गली में रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू बातों को लेकर हुए झगड़े के दौरान तेजधार हथियार से पत्नी की हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक ज्योति (26) का शव जांच के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है, जबकि आरोपी मुकेश का शव भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
थाना डिविजन पांच की एसएचओ सब इंस्पेक्टर रिचा रानी ने बताया कि ज्योति और मुकेश मूलरूप से उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले थे। मुकेश की ज्योति की बड़ी बहन सुकी के साथ शादी हुई थी। मगर बेटे को जन्म देने के तुरंत बाद सुकी की मौत हो गई थी। परिवार वालों की सहमति के बाद मुकेश और उसकी साली ज्योति को ही शादी के बंधन में बांध दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
विज्ञापन
शादी के बाद ज्योति ने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया है। मुकेश शराब पीने का आदी था। जिस कारण उसका ज्योति के साथ झगड़ा होता था। मंगलवार देर रात दोनों के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ। इसी दौरान गुस्साए मुकेश ने अपने बेटे के सामने ही उसकी सौतेली मां को मौत के घाट उतार दिया। उसके तुरंत बाद मुकेश ने घर में पड़ा जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और परिवार वालों ने मुकेश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को देखते हुए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसीपी सिविल लाइन जतिंदर चोपड़ा ने बताया कि आरोपी मुकेश ने ज्योति की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है और बाद में दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं।