फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Husband beaten wife in Firozabad of UP

Punjab News: पति बना रहा था जेठ से संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर पत्नी को पीटा, बंधक बनाकर रखा

Sun, 16 Apr 2023 08:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Apr 2023 08:49 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि पति ने पैसे न लाने की सूरत में जेठ से संबंध बनाने का दबाव बनाया... जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उनकी बेटी ने उसे कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद वह ट्रेन से मायके पहुंची और परिजनों को घटना की सारी जानकारी दी।

विज्ञापन
Husband beaten wife in Firozabad of UP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

जेठ के साथ संबंध बनाने से मना करने पर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में महिला को उसके पति ने निर्दयता से पीटा और कई दिन कमरे में बंधक बनाकर रखा। किसी तरह पीड़िता वहां से निकल पंजाब के अबोहर जिले में अपने परिजनों के पास पहुंची। उन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 10 पहले उनकी शादी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी युवक से हुई थी। उनके देवर की शादी होनी है। इसके लिए उसका पति और सुसराल वाले मायके से पैसे लाने की मांग करते हैं। करीब छह महीने पहले भी पति ने उसे पीटा था। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। कुछ दिन बाद पंचायत ने राजीनामा कर उसे ससुराल भिजवा दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पति ने पैसे न लाने की सूरत में जेठ से संबंध बनाने का दबाव बनाया... जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उनकी बेटी ने उसे कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद वह ट्रेन से मायके पहुंची और परिजनों को घटना की सारी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed