{"_id":"5eecd2ce3c6e44675c1ad3a9","slug":"husband-and-wife-found-dead-at-home-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाने के बाद कमरे में सोने गए पति-पत्नी, सुबह दोनों की मिली लाशें, हर कोई हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खाना खाने के बाद कमरे में सोने गए पति-पत्नी, सुबह दोनों की मिली लाशें, हर कोई हैरान
Fri, 19 Jun 2020 08:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
मृतक दंपती की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्सी पठाना के गांव वजीदपुर में दंपती ने आर्थिक तंगी के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में गांव वजीदपुर निवासी व मृतक के बड़े भाई परमिंदर सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई गुरविंदर सिंह की शादी तीन साल पहले गांव नीलो खुर्द थाना समराला निवासी प्रभजोत कौर से हुई थी।
विज्ञापन
उनकी एक 2 साल की बेटी जपगुण कौर भी है। गुरुवार की रात पति-पत्नी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। जपगुण अपनी दादी के साथ सोई थी। सुबह जब उसने जपगुण को रोते हुए सुना और उसने गुरविंदर के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसने बाहर वाली खिड़की से देखा तो उसका भाई पंखे से लटका था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शहीद के ताबूत से लिपट मां बोली--‘खड़ा हो जा पुत्त ‘मोहनी’ कित्थे चला गया तूं, रब्बा मैनूं चक लेंदा’
विज्ञापन
उन्होंने इसकी सूचना गांव के सरपंच शिंगारा सिंह को दी। जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा प्रभजोत कौर भी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उसके गले में निशान थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परमिंदर ने यह भी बताया कि उसके भाई ने अपनी सारी जमीन बेच दी थी और वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। परिवार के सदस्यों के बयान पर पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।