फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Humurous Exposure about Drug Addiction in Females

महिलाओं में नशे की लत, चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 24 Dec 2014 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Wed, 24 Dec 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
Humurous Exposure about Drug Addiction in Females

महिलाओं में नशे की प्रवृति को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हरियाणा के सिरसा में पुलिस ने पोस्तियों की एक बारात काबू की। यह बारात डबवाली में पकड़ी गई और बस में जा रही थी। कुल 44 पोस्ती पकड़े गए। इनमें 4 महिलाएं शामिल थीं। पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने चौंकाने वाला सच बताया।

विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि पोस्त की मांग महिलाएं भी करती हैं। पकड़ी गई चारों महिलाएं भी पोस्त खाने की आदी हैं। जाड़े में मादक पदार्थों की डिमांड बढ़ जाने के कारण इसकी तस्करी बढ़ जाती है। इसलिए माल को छुपा कर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


पकड़े गए 44 आरोपियों में एक आरोपी खंड डबवाली के गांव मौजगढ़ का है। शेष सभी आरोपी पंजाब के थाना संगत, रामा मंडी, मोड मंडी के गांवों से हैं। महिलाओं में सबसे कम उम्र की आरोपी 30 वर्ष की है। जबकि सबसे उम्रदाज महिला करीब 60 वर्ष की। ऐसे ही पुरुष आरोपियों में 40 से 75 वर्ष की आयु तक के वृद्ध शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक, परिचालक पर केस, बस इंपाउंड

Humurous Exposure about Drug Addiction in Females

शहर थाना पुलिस तथा नारकोटिक्स सेल सिरसा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बस में चल रही चूरा पोस्त तस्करों की बारात को गिरफ्तार किया है। चार महिलाओं सहित कुल 44 लोग पकड़े गए हैं। बस के चालक तथा परिचालक पर भी मामला दर्ज करके बस को इंपाउंड कर लिया गया है।

शहर थाना के एसआई इंद्राज सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव शेरगढ़ के नजदीक मंगलवार दोपहर को नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान संगरिया की ओर से एक निजी बस डबवाली की ओर आती हुई दिखाई दी।

पुलिस ने बस में पोस्त के संदेह में तालाशी शुरू की। एक-एक करके प्रत्येक की तालाशी ली गई तो बस में सवार सभी 44 सवारियों के पास चूरा पोस्त के पैकेट बरामद हुए। पुलिस बस को कब्जे में करके थाना ले आई।

आरोपियों से 40 किलो पोस्त बरामद हुई

Humurous Exposure about Drug Addiction in Females

पोस्तियों की बारात पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने शहर थाना के साथ-साथ गोल बाजार पुलिस चौकी, सीआईए का स्टॉफ लगा दिया। वहीं शहर थाना में पोस्तियों के रहने के इंतजाम के साथ-साथ रात को सोने के लिए 40 बिस्तरों का प्रबंध किया गया।

बुधवार को सभी को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों से करीब 40 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुई है।

आरोपियों के विरुद्ध नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बस चालक महेंद्र सिंह तथा परिचालक मक्खन सिंह को मिलीभगत करके तस्करी में सहयोग करने के जुर्म में दफा 120बी के तहत गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed