फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   House Roof Fell in Firozpur, 3 Dead

फिरोजपुर में मकान गिरा, 3 की मौत

Fri, 05 Sep 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद/फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद/फिरोजपुर Updated Fri, 05 Sep 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
House Roof Fell in Firozpur, 3 Dead

पंजाब के फिरोजपुर जिले में कल दोपहर से हो रही तेज बारिश के कारण गिरे मकान में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दादा-पोता भी शामिल हैं। इसके अलावा शहर में भारी जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव घुबाया निवासी 70 वर्षीय सिकंदर सिंह अपने 5 वर्ष के पोते के साथ घर में सो रहा था कि रात को अचानक छत गिरने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी प्रकार से शहर की लल्ला बस्ती में एक घर की छत गिरने से सब्बो बाई नामक एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई वहीं एक अन्य सुरजीत सिंह घायल हो गया।

इधर भारी वर्षा के कारण धान की फसल प्रभावित हुई है। इस बारे में किसानों ने बताया कि इस बरसात से पकी खड़ी धान की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है तथा तेज हवा के कारण सैकड़ों एकड़ धान जमीन में गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर एक दो दिन और इसी प्रकार वर्षा होती रही तो धान की फसल पूरी तरह से नष्ट होने की संभावना है। इधर गांव पालीवाला में नहर टूटने की सूचना मिली है जिसके बारे में नहरी विभाग को सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed