{"_id":"6430149c99f616c8610f498c","slug":"hoshiarpur-youth-murdered-in-himachal-pradesh-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur News: डल्लेवाल के युवक की निर्मम हत्या, हिमाचल प्रदेश के जंगल में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hoshiarpur News: डल्लेवाल के युवक की निर्मम हत्या, हिमाचल प्रदेश के जंगल में मिली लाश
Fri, 07 Apr 2023 06:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Apr 2023 06:36 PM IST
सार
हत्या वाली जगह हिमाचल प्रदेश में होने के कारण पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को सूचित किया। इसके बाद हत्या वाली जगह पर हिमाचल पुलिस के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बाइक पर जो युवक रजिंद्र कुमार को लेकर गए थे, वह गुरुवार से गायब हैं और दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव डल्लेवाल के 23 वर्षीय युवक की हिमाचल प्रदेश की सीमा में सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। नंबरदार हरबंस लाल ने बताया कि रजिंद्र कुमार उर्फ रवि पुत्र नसीब चंद (23) को गुरुवार दोपहर गांव डल्लेवाल के ही गगनदीप व ननिहाल में रहने वाले विशाल कुमार अपने साथ बाइक पर लेकर गए थे। उन्होंने जाते हुए बाइक में अड्डा झुगियां में पंप पर पेट्रोल डलवाया। वहां गांव की महिला ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि वे क्रैशर पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब परिवार वालों ने रजिंद्र कुमार उर्फ रवि को मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। जब देर शाम तक वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचित किया। सुबह गांव के लड़के ढूंढते रहे थे तो उन्हें बाइक खड़ी मिली तो लड़कों ने जंगल में जाकर देखा तो वहां पर रजिंद्र कुमार उर्फ रवि का शव पड़ा था।
विज्ञापन
इसके बाद पंजाब पुलिस पहुंची और हत्या वाली जगह हिमाचल प्रदेश में होने के कारण पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को सूचित किया। इसके बाद हत्या वाली जगह पर हिमाचल पुलिस के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बाइक पर जो युवक रजिंद्र कुमार को लेकर गए थे, वह गुरुवार से गायब हैं और दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन