फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honour killing near ludhiana, daughter murder

लुधियाना में ऑनर किलिंग, बेटी की हत्या

Wed, 26 Nov 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 26 Nov 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
honour killing near ludhiana, daughter murder

पंजाब में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। इज्जत बचाने के नाम पर मां-बाप ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। मामला, सामने आया हलवारा के समीप गांव जौहला में। यहां गुरदीप सिंह और अमरजीत कौर ने मंगलवार सुबह अपनी बेटी मनप्रीत कौर (22) की इज्जत की खातिर हत्या कर दी। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


मनप्रीत कौर का कसूर केवल इतना था कि वह अपने से छोटी जाति के लड़के से प्रेम करती थी। उससे शादी भी करना चाहती थी। गुरदीप और अमरजीत ने सुबह करीब चार बजे तब तक मनप्रीत का गला दबाए रखा जब तक उसकी सांस न निकल जाए। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपने छह-सात करीबियों के साथ मिलकर गांव जौहला के शमशानघाट में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

विज्ञापन

पिता व माता के खिलाफ हत्या का मामला

honour killing near ludhiana, daughter murder

मुखबिर से मिली सूचना के बाद रायकोट पुलिस ने तुरंत सीएसएफएल टीम को बुलाया। शमशानघाट से मनप्रीत की अस्थियां और सारी राख इकट्ठा कर उसे डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया।

डीएसपी रायकोट सतनाम सिंह बैंस का कहना है कि मृतक मनप्रीत कौर के पिता गुरदीप सिंह व माता अमरजीत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं मनप्रीत का अंतिम संस्कार कराने में शामिल अन्य लोगों पर भी सबूत मिटाने की धाराओं पर केस दर्ज किया गया है।

लिविंग रिलेशनशिप में रहने की जिद पर अड़ी थी

honour killing near ludhiana, daughter murder

डीएसपी बैंस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी आरोपी फरार हैं। उनको पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें बनवाकर रवाना कर दी हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

रायकोट थाना सदर के प्रभारी सरबजीत सिंह का कहना है कि मनप्रीत कौर रायकोट में स्वामी गंगा गिरी कॉलेज में एमकॉम की छात्रा थी। उसका रायकोट के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। मनप्रीत कौर उस युवक से शादी करना चाहती थी। इससे पहले युवक के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहने की जिद पर अड़ी थी। मनप्रीत के अभिभावकों को यह बात बिल्कुल मंजूर नहीं थी। मंगलवार सुबह उन्होंने अपनी बेटी का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और अंतिम संस्कार कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed