{"_id":"57d268e74f1c1b3d3b31ab01","slug":"honour-killing-in-sonipat-two-brothers-and-mother-killed-daughter-and-burnt-dead-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: जिन हाथों में राखी बांधती थी बहन, उन्हीं हाथों ने ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग: जिन हाथों में राखी बांधती थी बहन, उन्हीं हाथों ने ली जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में भाइयों ने बहन को मारकर जला दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन हाथ से राखी बंधवाते थे, न तो उन तीन भाइयों के हाथ कांपे और न ही उस मां के, जिसने जन्म दिया। युवती की हत्या कर शव जला दिया गया।
ऑनरकिलिंग की ये वारदात सामने आई सोनीपत जिले में उपमंडल के बिधल गांव में। तीन भाइयों ने अपनी 17 साल की बहन की हत्या कर दी। इसके बाद आनन-फानन में उसका शव श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
तीनों भाई बहन के एक युवक से बात करने पर खफा थे। पुलिस ने मृतका के तीन भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
सदर थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि बिधल गांव के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी है कि गांव निवासी एक व्यक्ति के तीन लड़के और पांच लड़कियां हैं। सबसे छोटी लड़की 17 साल की थी।
विज्ञापन
परिजनों को पांच सितंबर को पता चला कि लड़की गांव के ही एक युवक से बात करती है। उसी दिन उन्होंने दोनों को बात करते हुए भी देखा। लड़की के भाई मुकेश, संदीप व सोनू ने दिन में लड़के को समझा-बुझाकर भेज दिया।

पहले जहर खिलाया, फिर गला दबाकर मार दिया
सोनीपत में भाइयों ने बहन को मारकर जला दिया
- फोटो : अमर उजाला
ओमप्रकाश का आरोप है कि छह सितंबर की रात आरोपियों ने पहले लड़की को जहरीला पदार्थ दिया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। रात को ही लड़की का शव श्मशान में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
जब उसने लड़की के घर वालों से पूछा तो उन्होंने कहा कि लड़की रिश्तेदारी में गई है। लेकिन बाद में मामले का खुलासा हो गया। हत्या की साजिश में उसकी मां भी शामिल थी। पुलिस ने मृतका की मां राजबाला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने गांव बिधल निवासी संदीप, मुकेश व सोनू के खिलाफ लड़की की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया। इनमें दो भाइयों भाई मुकेश और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा अभी फरार है।
सदर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम गांव में पहुंची और श्मशान में जाकर लड़की की हड्डी व दूसरे बचे हुए अवशेष बरामद किए, ताकि डीएनए टेस्ट के लिए लैब में भेजा जा सके।