फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honour killing in punjab, young girl killed by father, brothers in moga

बाप-बेटों ने मिलकर मार दी जवान बेटी और थाने जाकर बोले- गायब हो गई, तलाश दो

Sun, 20 May 2018 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Sun, 20 May 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
honour killing in punjab, young girl killed by father, brothers in moga
गिरफ्तार
बाप ने बेटों के साथ मिलकर जवान बेटी को मौत के घाट उतार दिया और थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाते हैं कि गायब हो गई, तलाश दो। घटना पंजाब के मोगा का है। सीआईए स्टाफ पुलिस ने प्रेम संबंधों के शक में बेटी की हत्या कर शव खुर्द बुर्द करने के आरोप में मृतका के पिता, भाइयों और भाभी के खिलाफ थाना धर्मकोट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने अपनी जवान बेटी की एक साल पहले हत्या कर दी थी और इसके बाद थाना धर्मकोट में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव नूरपुर हकीमा के स्वर्ण सिंह ने प्रेम संबंधों के शक में पिछले साल अपनी बेटी संदीप उर्फ मनजिंदर कौर का कत्ल कर दिया था।
विज्ञापन


इसमें उसका साथ उसके बेटों पलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, लाडी और उसकी बहू ने भी दिया था। लड़की का कत्ल करने के बाद आरोपियों ने उसका शव खुर्दबुर्द कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने थाना धर्मकोट में 24 मई 2017 को संदीप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुखबिर की सूचना पर स्वर्ण सिंह उसके बेटों पलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह और लाडी गांव नूरपुर हकीमा के अलावा बहू समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 /201/120बी आईपीसी के तहत थाना धर्मकोट में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


उन्होंने बताया कि आरोपी घर से फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी स्वर्ण सिंह की बेटी संदीप के किसी लड़के से प्रेम संबंध थे। इसी कारण आरोपियों ने संदीप की हत्या कर उसका शव खुर्द बुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed