{"_id":"f2b6b76e0c7ea7144732e6e72a7309fe","slug":"honour-killing-father-murdered-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के शक में बेटी को काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध के शक में बेटी को काट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरमहल
Updated Thu, 17 Apr 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
निकटवर्ती गांव पुआदड़ा में बाप ने अपनी 15 साल की बेटी का कत्ल कर दिया। उसे शक था कि उसकी बेटी के किसी लड़के से संबंध हैं और लड़का लड़की को फोन करता है।
हत्या करने के बाद पिता भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हत्या करने के बाद पिता भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos
पत्नी को बहाने से बाहर भेजा
15 साल की अमरवीर कौर ने दसवीं पास की थी। वह घर पर ही रहती थी। उसके पिता हरदेव सिंह को शंका थी कि बेटी का किसी लड़के से संबंध है। बुधवार को हरदेव सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे को किसी काम का बहाना बनाकर घर से बाहर भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर मारा तेजधार हथियार
जैसे ही पत्नी और बेटा बाहर गए, वैसे ही हरदेव ने धारदार हथियार से अपनी बेटी के सिर पर वार किया और चुन्नी से गला घोंट देने के बाद फरार हो गया। अमरवीर कौर की मां जब वापस आई तो उसने बेटी का शव खून से लथपथ देखा और शोर मचा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस
इसकी सूचना बिलगा पुलिस थाने तक पहुंची तो थाना प्रभारी नरिंदर औजला खुद मौके पर आए। पुलिस को खून से लथपथ दातर मौके से मिल गया है।
एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि हत्यारोपी को अपनी बेटी पर ही शंका थी, जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई।
एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने बताया कि हत्यारोपी को अपनी बेटी पर ही शंका थी, जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई।