{"_id":"b2b6a00171f3228e57b838f48917fdb4","slug":"honour-killing-couple-dead-body-found-in-sonipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में बक्से में मिले युवक-युवती के शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनीपत में बक्से में मिले युवक-युवती के शव
जितेंद्र सहारण/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में युवक-युवती के शव बरामद हुए हैं। शव बक्से में बंद थे। मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा। शव सोनीपत के गांव बहालगढ़ में देवीलाल पार्क के पास बरामद हुए। लड़की नग्न अवस्था में थी, जबकि युवक के पांव कटे हुए थे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत में एनएच-1 पर गांव बहालगढ़ के पास स्थित देवीलाल पार्क के बाहर लोगों ने लावारिस बक्से पड़े हुए देखे।
मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बक्सों को खुलवाया तो उसमें युवक-युवती के शव मिले। शव की हालत ऐसी थी कि देखकर रूह कांप जाएं।
विज्ञापन
पुलिस ने तुरंत शवों को कब्जे में लिया। अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है।