फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   home minister rajnath singh vacant, who is that person, that in center jail lahore

राजनाथ चिंता में, लाहौर जेल में बंद ये शख्स कौन?

Wed, 27 Aug 2014 11:58 AM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
home minister rajnath singh vacant, who is that person, that in center jail lahore

पाकिस्तान की लाहौर सेंट्रल जेल में एक ऐसा भारतवासी कैद है, जिसने गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस को परेशान कर रखा है। इसी वजह से भारत के गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस को एक ऐसे परिजनों, रिश्तेदारों या परिचितों की तलाश है, जो रमेश नाम के व्यक्ति को जानते हों।

विज्ञापन


ये रमेश कौन। इसका वास्ता किस जिले से है। देखने में कैसा है। उसकी कद काठी कितनी है। इसके बारे में देश की गृह मंत्रालय जानकारी चाहता है। दरअसल पाकिस्तान की लाहौर सेंट्रल जेल में बंद भारत वासी एक युवक का नाम रमेश कुमार है।  पाकिस्तान की जांच एजेंसियों और पुलिस को अभी तक वह सिर्फ इतना ही बता सका। जबकि इससे ज्यादा वह कुछ भी बताने में असमर्थ है।
विज्ञापन


भारत के गृह मंत्रालय को पाकिस्तान दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार यह शख्स 14 फरवरी 2014 से पाकिस्तान की सेंट्रल जेल में बंद है। गृहमंत्रालय और हरियाणा पुलिस चाहती है कि अगर कोई भी व्यक्ति रमेश कुमार नाम के उक्त व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी रखता है तो तुरंत गृह मंत्रालय एमएचए दिल्ली से संपर्क  करे या जिला सुरक्षा शाखा में भी इसकी जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश की फोटो साफ नहीं

home minister rajnath singh vacant, who is that person, that in center jail lahore

हैरत की बात ये है कि सूचना क्रांति और हाईटेक तंत्र के होते हुए कुरुक्षेत्र पुलिस के पास इस व्यक्ति का ऐसा फोटो है जिसमें उसका चेहरा ठीक से दिखाई तक नहीं देता।

पुलिस प्रवक्ता की मानें तो उनके पास मंत्रालय से जो फोटो प्राप्त हुई है उसमें रमेश की फोटो साफ नहीं है।

कुरुक्षेत्र पुलिस के अनुसार उन्हें रमेश की फोटो स्टेट मिली है। चूंकि फोटो में ठीक से व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखता। इसलिए मीडिया को उसकी फोटो जारी नहीं की जा सकी।

सवाल ये है कि अगर गृहमंत्रालय और पुलिस रमेश कुमार नाम के इस सख्श के परिजनों, रिश्तेदारों या परिचितों तक इसकी जानकारी पूरी गंभीरता से पहुंचाना चाहती है तो उसका ठीक फोटो अभी तक क्यों उपलब्ध नहीं हो सका।

गृह मंत्रालय से एक पत्र प्राप्त

home minister rajnath singh vacant, who is that person, that in center jail lahore

उधर, मामले की जानकारी देते हुए जिला सुरक्षा शाखा प्रभारी निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय से एक पत्र प्राप्त हुआ है कि पाकिस्तान की जेल में एक व्यक्ति है जो कि अपना नाम रमेश कुमार व खुद को भारतीय बता रहा है।

वह अपने घर का पता बताने में असमर्थ है। रमेश कुमार की राष्ट्रीयता को जानने के लिए पाकिस्तान सरकार ने एक पत्र लिखकर अवगत कराया है। रमेश कुमार की आयु लगभग 20 वर्ष है। बाल काले हैं।

अगर कोई इस युवक की जानकारी हासिल करना चाहता है तो वह गृह मंत्रालय दिल्ली से संपर्क  करे या जिला सुरक्षा शाखा से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सुरक्षा प्रभारी के मुताबिक मंत्रालय से जो फोटो प्राप्त हुई है साफ नहीं है। इसलिए रमेश की फोटो को जारी नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed