{"_id":"63b6f6b86254ae32060b4e24","slug":"home-attacked-with-petrol-bomb-in-hoshiarpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur News: बदमाशों ने घर पर फेंका पेट्रोल बम, मकान मालिक ने CCTV देखा तो खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hoshiarpur News: बदमाशों ने घर पर फेंका पेट्रोल बम, मकान मालिक ने CCTV देखा तो खुला राज
Thu, 05 Jan 2023 09:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Jan 2023 09:48 PM IST
सार
डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह, डीएसपी (गुप्तचर) परमिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि मामला दर्जकर घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
घर में पेट्रोल बम से हमला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होशियारपुर में उस समय दहशत का माहौल व्याप्त हो गया जब बुधवार रात करीब दो बजे मोहल्ला सन सिटी में अज्ञात लोगों ने एक घर पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मकान मालिक अमरजीत सिंह पुत्र केहर सिंह ने बताया कि जब धमाका हुआ तो उन्हें लगा कि शायद बिजली का शार्ट सर्किट हुआ है लेकिन जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो मामला कुछ और ही निकला।
विज्ञापन
जब उन्होंने फुटेज देखा तो यह देखकर चौक गए कि किसी ने उनके घर पर पेट्रोल बम से हमला किया है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर उन्हें किसी पर शक नहीं है लेकिन पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह, डीएसपी (गुप्तचर) परमिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। इस संबंध में डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन