फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hindu leader died in road accident in Ludhiana

Ludhiana: तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, हिंदू नेता की मौत, घायल दो दोस्त निजी अस्पताल में भर्ती

Wed, 04 Oct 2023 12:59 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Oct 2023 12:59 AM IST
सार

भारत भूषण दोनों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। जब कार लाडोवाल के पास पहुंची तो रफ्तार तेज होने के कारण कार बेकाबू हो गई। कार कौन चला रहा था, इसका अभी कुछ पता नहीं है। भारत भूषण के परिवार को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
Hindu leader died in road accident in Ludhiana
मृतक की फाइल फोटो और क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लाडोवाल टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर खंभे से जा टकराई। हादसे में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के सिटी प्रधान भारत भूषण (31) की मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद उसके दो दोस्त घायल हो गए। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। गाड़ी पहले यूनिपोल से टकराई और बाद में खंभे से टकरा कर पलट गई।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने टक्कर के बाद घायलों को बाहर निकाला लेकिन एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को लोगों ने निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच अधिकारी सुरिंदर पाल ने बताया कि भारत भूषण कोरियर का काम करता था। वह अपने दोस्त फगवाड़ा निवासी मनी और जालंधर निवासी मुकेश के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर वृंदावन माथा टेकने गया था।
विज्ञापन


वह सुबह चार बजे के आसपास लाडोवाल के पास पहुंचे। भारत भूषण दोनों को उनके घर छोड़ने जा रहा था। जब कार लाडोवाल के पास पहुंची तो रफ्तार तेज होने के कारण कार बेकाबू हो गई। कार कौन चला रहा था, इसका अभी कुछ पता नहीं है। भारत भूषण के परिवार को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed