{"_id":"65130e5b43f5b15f5e35cbb417a2e934","slug":"high-voltage-wire-four-killed-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से 4 की मौत, 6 झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से 4 की मौत, 6 झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
Updated Sun, 30 Mar 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव घरियाला में मेला देखने जा रहे ट्रक सवारों में से चार युवकों की रविवार को हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक में सवार अन्य छह युवक बुरी तरह झुलस गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी मृत युवक गांव संभरा के निवासी हैं।
जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव घरियाला में चार दिनों से बाबा शेर शाह वली का वार्षिक मेला मनाया जा रहा था। मेले में शामिल होने के लिए गांव संभरा से ट्रक नंबर पीबी 46 जे 5999 में सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
ट्रक सरदूल सिंह पुत्र चन्नन सिंह वासी मुगलचक थाना सदर तरनतारन चला रहा था। जब वह गांव घरियाला स्थित मेले के दरबार की ओर मुड़ा तो ट्रक के टूल पर बैठे 10 युवक 11 हजार केवी हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
उन्हें तुरंत पट्टी के अस्पताल ले जाया गया जहां चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में शिंदा (26) पुत्र गुरदास सिंह, रोशन (18) पुत्र बलकार सिंह, हरपाल सिंह (18) पुत्र मक्खन सिंह, निशान सिंह (17) पुत्र गुरबख्श सिंह सभी निवासी संभरा शामिल हैं।
झुलसने वाले युवकों की पहचान सुखदीप सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह, जोबन सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, सनमदीप सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, रोबिनप्रीत पुत्र निर्मल सिंह, राणा पुत्र गुरबख्श सिंह, गुरनिशान सिंह पुत्र निरंजन सिंह सभी वासी संभरा के रूप में हुई है।
गंभीर हालत के कारण जोबन को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। पट्टी के तहसीलदार परमानंद ने मौके पर पहुंचकर सारी रिपोर्ट डीसी को दी है।