फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   heroin of rupees 30 crore seized from goods train, came from Pakistan

पाकिस्तानी मालगाड़ी से 30 करोड़ की हेरोइन बरामद

Sun, 22 Nov 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 22 Nov 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
heroin of rupees 30 crore seized from goods train, came from Pakistan

अटारी से अमृतसर रेलवे स्टेशन के यार्ड पर कस्टम के डायरेक्टोरेट आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बुधवार को पाक मालगाड़ी से 30 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के तस्करों ने हेरोइन को डिब्बे की छत पर गुप्त तरीके से छिपा कर रखा था। संयुक्त टीम ने सर्च अभियान में हेरोइन के आधा-आधा किलो के 12 पैकेट बरामद किया, जिनकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत तीस करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


इस जांच को संयुक्त टीम ने गुप्त रखा था, लेकिन विभागीय सूत्रों के अनुसार डीआरआई और आरपीएफ ने बुधवार रात साढ़े आठ बजे जब अमृतसर के रेलवे यार्ड में पाक मालगाड़ी को चेक किया तो उनमें एक डिब्बे की छत पर हेरोइन के 12 पैकेट बरामद हुए। डीआरआई के उच्च अधिकारी अमनदीप सिंह के नेतृत्व की टीम ने इस हेरोइन को बरामद कर पैकेट को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने बुधवार साढ़े आठ बजे से लेकर रात दस बजे तक सर्च अभियान चलाया फिर वीरवार सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे जाकर सर्च अभियान खत्म किया गया। टीम को आशंका थी कि शायद मालगाड़ी के बाकी डिब्बों में भी हेरोइन के और पैकेट मिल सकते हैं। लेकिन उनमें कुछ नहीं मिला।

सरहद से दस करोड़ की हेरोइन बरामद

heroin of rupees 30 crore seized from goods train, came from Pakistan

उध्‍ार फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से दस करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। वीरवार की सुबह पाकिस्तानी तस्कर फेंसिंग के पास हेरोइन के पैकेट फेंक कर भाग गए थे। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी समे के पास घटी।

फिरोजपुर सेक्टर के बीएसएफ डीआईजी आरके थापा ने बताया कि बीओपी समे के पास लगी फेंसिंग के आसपास बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। जवानों ने रात के समय पाकिस्तान की तरफ तस्करों की हरकत देखी, लेकिन तस्कर हेरोइन के पैकेट फेंक कर चले गए।

सुबह होने पर घटनास्थल पर सर्च अभियान शुरू किया तो वहां से हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए। जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed