{"_id":"57879d624f1c1b217913d746","slug":"head-chopped-body-was-found-in-a-suitcase-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में सिर कटे शव से सनसनी, हाथ-पैर भी हैं गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जालंधर में सिर कटे शव से सनसनी, हाथ-पैर भी हैं गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 15 Jul 2016 09:55 AM IST
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के आदमपुर-अलावलपुर रोड पर स्थित गांव महमूदपुर में वीरवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क के किनारे एक सूटकेस में सिर कटा शव मिला।
लाश का सिर, हाथ और टांगें किसी धारदार हथियार से काटी गई हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव और सूटकेस को फोरेंसिक लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
मृतक का धड़ पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में पहचान के लिए रखा जाएगा। सूचना पाकर एसपी (डी) परमिंदर सिंह भंडाल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
एसपी भंडाल के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30-35 साल लग रही है। सूटकेस एक देसी कंपनी का है, जिसके बारे में पुलिस पता कर रही है। पुलिस की ओर से सारे पंजाब में वायरलेस करवा दी गई है, ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके।
विज्ञापन