फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: 65 year old woman murdered after Misdeed in Haryana

हरियाणा में 65 वर्षीय विधवा के साथ दुष्कर्म, घर में खून से लथपथ मिली लाश

Fri, 07 Aug 2020 09:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (जींद) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Aug 2020 09:52 PM IST
सार

  • लूट के इरादे से हत्या की आशंका, पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
  • ग्रामीणों ने की थी अंतिम संस्कार की तैयारी, दामाद ने आकर पुलिस को दी सूचना

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: 65 year old woman murdered after Misdeed in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हरियाणा के सफीदों क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय विधवा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर में खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसके कानों से बालियां गायब हैं। वहीं तीन चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया तो उसमें पुष्टि हुई कि महिला के गुप्तांग में चोट के निशान हैं और उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला के पति की बीमारी के कारण 35 साल पहले मौत हो गई थी। वह अपनी इकलौती बेटी की शादी करने के बाद घर में अकेले रहती थीं। सुबह पड़ोस के लोग उसे चाय आदि दे जाते थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने अपने बेटे को चाय लेकर महिला के पास भेजा तो उसने देखा कि उसका शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ है। इसके बाद उसने अपने परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए और हार्ट अटैक आने से मौत समझकर उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। ग्रामीणों ने महिला की मौत की सूचना उसकी बेटी और दामाद को दी। जानकारी मिलने के बाद कैथल जिले के एक गांव में ब्याही महिला की बेटी और दामाद भी आ गए। महिला के दामाद ने देखा कि सास के कान फटे हुए हैं और छाती से खून निकला हुआ है। उसने तुरंत इसकी जानकारी सफीदों पुलिस को दी। 

सूचना मिलने के बाद एएसपी अजीत सिंह शेखावत और थाना प्रभारी धर्मबीर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एएसपी ने देखा कि महिला के कान से बालियां गायब हैं। उसके गले, पेट, नाक और कान पर चोट के निशान हैं और खून निकल रहा है। शरीर पर दांत से काटने के भी निशान मिले हैं।

पुलिस ने लूटपाट के लिए हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम में महिला के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने महिला के दामाद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूटपाट के लिए हत्या करने का मामला दर्ज किया हुआ है।

रात 12 बजे गीत कार्यक्रम से घर लौटी थी महिला
महिला गुरुवार रात को करीब 12 बजे पड़ोस में चल रहे गीत कार्यक्रम से लौटी थी। सुबह लोगों ने उसका शव देखा। 

प्रथम दृष्टि में लूट के इरादे से हत्या की आशंका
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला को घर में अकेला देखकर कोई व्यक्ति लूटपाट के इरादे से घुसा है। महिला ने उसे देख लिया और उसके साथ संघर्ष किया है। इसी संघर्ष में आरोपी ने उसकी हत्या कर दी है। आरोपी उसके कानों की बालियों भी झपट ले गया है। संघर्ष के दौरान व्यक्ति द्वारा महिला के शरीर पर दांत से भी काटा गया है। यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोई शराबी व्यक्ति महिला को अकेला देखकर मकान में घुस गया हो और उसने वारदात को अंजाम दिया हो।

गुप्तांग पर चोट के निशान, गला दबाने से हुई मौत
अब तक मिली जानकारी के अनुसार महिला के गुप्तांग में चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है। यह पता चला है कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है। फिलहाल यह एक अनसुलझी हत्या का मामला है। पुलिस द्वारा हर पहलू की जांच की जा रही है। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के पेट, गले व कान पर चोट के निशान मिले हैं। पहली नजर में लग रहा है कि महिला की किसी से संघर्ष करते हुए जान गई है। - अजीत सिंह शेखावत, एएसपी, जींद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed