फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana ex cm bansi lal bank account fruad in chandigarh

हरियाणा के पूर्व CM के खाते से उड़ाए साढ़े 6 लाख

Sat, 16 Jan 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Jan 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
haryana ex cm bansi lal bank account fruad in chandigarh

हरियाणा के पूर्व सीएम बंसी लाल के बैंक खाते से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 6.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस ने जांच करते हुए दोनों खातों का रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। ये रुपये 2013 से 2015 के बीच एक फर्जी एकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद बैंक के ही आरोपी पूर्व हेड कैशियर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मैनेजर के मुताबिक पूर्व सीएम बंसी लाल का यह खाता करीब 15 साल पुराना है। उनका 2006 में देहांत हो गया था। इसके बाद से यह खाता ऑपरेट नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


पूर्व सीएम के परिजनों को भी इस बैंक खाते के बारे में जानकारी नहीं थी। चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की ब्रांच में पूर्व सीएम बंसी लाल का एकाउंट है। ब्रांच के मैनेजर राजेश शारदा के अनुसार बैंक के पूर्व हेड कैशियर ने 6.5 लाख रुपये की राशि एक फर्जी अकाउंट में ट्रांसफर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में राजेश ने कहा है कि आरोपी ने इस ब्रांच में एक फर्जी खाता बंसी लाल के नाम से खोला था। शुक्रवार को सेक्टर-3 स्थित पुलिस स्टेशन में शारदा ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि बैंक के पूर्व हेड कैशियर ने पूर्व सीएम के खाते से छेड़छाड़ कर रुपये ट्रांसफर किए हैं।


मामला सामने आने पर बैंक ने जांच कर आरोपी को पिछले साल नौकरी से निलंबित कर दिया था। हालांकि चोरी पकड़े जाने पर आरोपी पूर्व हेड कैशियर ने बैंक को यह राशि लौटा दी थी। सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नीरज सरना ने बताया कि ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने बैंक से दोनों खातों का रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी कैशियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed