फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana CD scandle: FIR will not enroll for two weeks

सीडी कांड: फिलहाल दर्ज नहीं होगी एफआईआर

Fri, 14 Mar 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Mar 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
haryana CD scandle: FIR will not enroll for two weeks

सीएलयू की एवज में पांच करोड़ रुपये की मांग को लेकर जारी सीडी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होगी।

विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश जारी किए हैं कि सरकार दो सप्ताह के भीतर सीएफएसएल जांच का रिकॉर्ड हाईकोर्ट में पेश करे।

सीएफएसएल इस कांड में जारी सीडी को खंगाल रही है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार के वकील ने कहा कि सीएफएसएल जांच की रिपोर्ट देखने के बाद ही कोई कदम उठाया जा सकता है। मामले की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को होगी।

पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार से मामले में कोई एफआईआर दर्ज कराने या फिर इस मामले की कोई अलग से जांच चलने के बाबत पूछताछ की थी।

सनद रहे कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से एक सीडी जारी की गई थी, जिसमें मुख्य संसदीय सचिव(सीपीएस) राम किशन फौजी को जमीन की सीएलयू कराने की एवज में पांच करोड़ रुपये की मांग करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन


सीडी प्रकरण के बाद इसकी जांच की मांग की गई और मामले को हरियाणा लोकायुक्त के बाद भेजा गया था। यह मामला विधानसभा में भी प्रमुखता से उठा।

लोकायुक्त पहले ही सीपीएस राम किशन फौजी पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की सिफारिश कर चुके हैं।

हरियाणा सरकार ने लोकायुक्त को पुनर्विचार अपील भेजी, लेकिन लोकायुक्त ने मामले में अपील को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उनके पास पुनर्विचार का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में फौजी ने हाईकोर्ट का रुख किया और याचिका दायर कर कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती एफआईआर दर्ज न की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed