{"_id":"5bd694a9bdec2269c10f9110","slug":"haryana-boy-handover-wife-to-friends-after-court-marriage-gangrape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः पहले जबरन कोर्ट मैरिज की, फिर दोस्तों को सौंप दी पत्नी, वो खड़ा देखता रहा तमाशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाकः पहले जबरन कोर्ट मैरिज की, फिर दोस्तों को सौंप दी पत्नी, वो खड़ा देखता रहा तमाशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर(हरियाणा)
Updated Mon, 29 Oct 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शख्स ने पहले महिला से जबरन कोर्ट मैरिज की और फिर उसे दोस्तों को सौंप दिया। जिन्होंने उसकी आंखों के सामने गैंगरेप किया और वह खड़ा होकर तमाशा देखता रहा। घटना हरियाणा में सोनीपत के गन्नौर की है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने युवक पर उससे जबरन कोर्ट मैरिज करने, गैंगरेप कराने और फिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि युवक के सामने ही उसके तीन साथियों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। बाद में पति व सास ने उसे ही धमकी देकर चुप करा दिया। महिला के भाई के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे, जिससे परेशान होकर भाई ने आत्महत्या कर ली। महिला ने शिकायत डीजीपी से की, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गन्नौर थाना में दहेज प्रताड़ना, सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

मौसेरे भाई के साथ घर पर आता था
gangrape
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह वर्ष 2016 में सोनीपत में पढ़ने के लिए आती थी। इसी दौरान अंकित नाम का युवक उसेके मौसेरे भाई के साथ उनके घर आने-जाने लगा। अंकित ने उसके मौसेरे भाई व मौसी को उससे शादी करने की इच्छा जताई। इस बीच युवक उसे तंग करने लगा था। सितंबर, 2016 को एक दिन आरोपी ने कॉलेज के बाहर से उसका अपहरण कर लिया।
कार में अंकित के साथ उसके दोस्त व मां भी थी। अंकित की मां ने उसे कहा कि वह उसके बेटे से शादी कर ले। नहीं तो वह उसे व उसके परिवार को मार देगा। कुछ देर इधर उधर घुमाने के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। 3 अक्तूबर, 2016 को फिर उन्होंने कॉलेज के रास्ते से उसे जबरन कार में बैठाया और उसे उसके परिवार समेत मारने की धमकी देकर पानीपत कोर्ट में जबरन कोर्ट मैरिज कर ली। उसके बाद वह उसे हरिद्वार ले गया।

परिवार के लिए सहती रही प्रताड़ना
demo pic
महिला ने बताया कि वह परिवार पर हमले के डर से यह सारी प्रताड़ना सहन करती रही। बाद में आरोपी उसे समालखा ले आए। यहां एक क्वार्टर में उसे बंधक बनाकर रखा गया। अंकित ने उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। वह गर्भवती हुई तो उसकी भ्रूण लिंग जांच कराई गई, जिसमें उसकी सास को पता लग गया कि उसे लड़की होने वाली है। फिर वे उसे तंग करने लगे। उसे कुछ गलत दवाई भी दी गई, जिससे उसे प्री-मैच्योर बेटी हो गई।
युवती ने आरोप लगाया कि बेटी के जन्म के करीब एक माह बाद ही अंकित अपने तीन साथियों के साथ कमरे पर आया। उसकी सास बाहर गई थी। तब अंकित के सामने उसके तीन साथियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर एक आरोपी ने गन प्वाइंट पर लेकर उसे व उसकी बेटी को मारने की धमकी दी थी। महिला ने इस घटना के बारे में सास को अवगत कराया तो उसने भी उसे चुप रहने की धमकी दे डाली।

मायके गई तो मां ने भी चुप करा दिया
Gangrape
महिला ने बताया कि जब पानी सिर से ऊपर हो गया और बात बर्दाश्त से बाहर हो गई तो वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने मायके गई। यहां भी उसकी मां ने उसे चुप रहने को कह दिया। महिला ने बताया कि आरोपी अब उसे फिर से धमकी दे रहे हैं और वापस ससुराल जाने का दबाव डाल रहे हैं।
युवती का भाई कर चुका है आत्महत्या
महिला ने डीजीपी को भेजे पत्र में बताया कि कोर्ट में मैरिज करने के बाद उसके पति ने उसका मोबाइल लेकर उसके भाई को मैसेज कर दिया था। जिसमें उसने लिखा था कि उसे और उसके परिजनों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, नहीं तो वे उसे परिवार समेत खत्म कर देंगे। इससे परेशान होकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली थी।
महिला ने उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी। उसकी काउंसलिंग कराई गई। साथ ही मामला समझौता कोर्ट में भेजा गया। वहां पर समझौता नहीं होने पर महिला के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- एएसआई सतबीर सिंह, जांच अधिकारी