{"_id":"56fc1f484f1c1bc472f00664","slug":"harjit-masih-return-from-iraq-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक से जान बचाकर लौटा हरजीत मसीह पहुंचा सलाखों के पीछे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इराक से जान बचाकर लौटा हरजीत मसीह पहुंचा सलाखों के पीछे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Mar 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
अपनी मां शिंदरो के साथ इराक से लौटा हरजीत मसीह।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक से अपनी जान बचाकर वापस भारत लौटने वाला हरजीत मसीह अब औरों को मौत के मुंह में धकेलने लगा है। आरोप है कि उसने नौ युवकों से पैसे लेकर दुबई भेजने का वादा किया लेकिन दुबई के बजाय इराक भेज दिया।
विज्ञापन
अब ये सभी युवक इराक में लापता हैं। इन युवकों में एक की बहन ने फतेहगढ़ चूड़ियां थाने में मसीह और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मसीह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार है।
विज्ञापन
गांव काला अफगाना निवासी हरजीत मसीह वही शख्स है जिसने पिछले साल इराक में आईएस के हमले में 39 भारतीयों के अपनी आंखों के सामने मारे जाने का दावा किया था। हरजीत करीब एक साल पहले इराक से बच कर वापस भारत आया था। तब उसने बताया था कि आईएस आतंकियों ने 39 भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन
थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ सुखइंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरपिंदर कौर निवासी दसूहा ने आरोप लगाया है कि हरजीत मसीह और उसके साथी राजबीर ने उसके भाई मनजिंदर सिंह और अन्य 8 युवकों से पैसे लेकर दुबई भेजने का वादा किया था।
आरोपी ने उसके भाई समेत अन्य लोगों को दुबई के बजाय इराक भेज दिया। तब से उन युवकों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को काला अफगाना से हरजीत मसीह को गिरफ्तार कर लिया।