फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold chain snatching from woman in Chandigarh, accused Caught in CCTV camera

दुस्साहस: चंडीगढ़ में दिनदहाड़े महिला से सोने की डेढ़ तोले की चेन झपटी, सीसीटीवी में कैद वारदात

Fri, 24 Jul 2020 03:04 PM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Jul 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Gold chain snatching from woman in Chandigarh, accused Caught in CCTV camera
कैमरे में कैद वारदात।

चंडीगढ़ के  सेक्टर- 42बी बाइक सवार दो स्नैचर मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही महिला से डेढ़ तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदातस्थल का सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो दोनों आरोपियों की हरकत फुटेज में कैद थी। जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय पीड़िता जसवीर कौर सेक्टर-42बी में रहती है। शुक्रवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। 

विज्ञापन


करीब छह बजे वह वापस अपने घर लौट रही थी। सेक्टर 42बी स्थित मकान नंबर 1466 के पास पहुंची तो हेलमेट पहना युवक उनकी चेन झपटकर दूसरे साथी के संग बाइक पर फरार हो गया। इस दौरान महिला ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह गिरकर मामूली जख्मी हो गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में सामने आया कि चेन का कुछ हिस्सा टूटकर महिला के हाथ में रह गया। 
विज्ञापन


बाइक नंबर का पुलिस खंगाल रही है रिकॉर्ड 
पुलिस की जांच में सामने आया कि बाइक सवार दोनों स्नैचर गली में काफी देर तक घूमते रहे। जैसे ही महिला वहां पहुंची तो आरोपियों ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे डाला। फिलहाल सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर बाइक के नंबर के रिकॉर्ड को खंगाल आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed