दो युवकों ने लिफ्ट देकर किया महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जिले फिरोजपुर जलालाबाद बस स्टैंड पर घर जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रही एक महिला को दो लोगों ने कार में लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर लिया।
बाद में उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस को दिए बयान में 38 वर्षीय पीड़ित ने बताया कि वह जलालाबाद में किसी काम के लिए आई थी।
शाम को देर हो जाने के चलते जब वह बस स्टैंड पर खड़ी होकर गांव के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रही थी। इतने में ही एक कार आकर उसके पास रुकी। जिसमें सवार दो व्यक्तियों ने उसे नहरों तक छोड़ने के लिए लिफ्ट देने की बात कही।
कोठी में ले जाकर दोनों किया गैंगरेप
महिला ने बताया कि जब वह कार में बैठ गई तो थोड़ी दूरी पर जाकर कार सवार उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। जब उसने गलत रास्ते पर कार ले जाने का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।
इसके बाद कार एक कोठी में ले गए जहां पर दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसने अपनी बहन को फोन पर घटना की जानकारी दी और उसके परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
सदर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर फाजिल्का स्थित सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद बलविंदर सिंह और पप्पा सिंह निवासी झुग्गे नंद सिंह वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।