फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Give drugs raped daughter for a year, also made friends in rohtak

ड्रग्स दे एक साल तक लूटी भांजी की आबरू, दोस्तों से भी करवाया रेप

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Give drugs raped daughter for a year, also made friends in rohtak
ड्रग्स दे एक साल तक लूटी भांजी की आबरू - फोटो : Demo Pic
मौसा और बेटी का पवित्र रिश्ते तार-तार हो गया। साढ़ू की बेटी को ड्रग्स दे एक साल तक रेप किया, दोस्तों से भी करवाया। गुड़गांव में युवती को बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन


इस संबंध में रोहतक के महिला थाने में विजय नगर निवासी आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जबरन नशीला पदार्थ पिलाना और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस केस को गुड़गांव पुलिस को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि विजय नगर में उनका साढ़ू रहता है। साढ़ू का काफी समय से पीड़िता के घर आना-जाना था। इससे उसने पूरे परिवार पर भरोसा कायम कर लिया। साढ़ू ने युवती के पिता से उसे पढ़ाई के लिए गुड़गांव ले जाने की बात कही। इस पर युवती के पिता ने उसे पढ़ाई करने के लिए वर्ष 2014 में साढ़ू के साथ गुड़गांव जाने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दिनभर पीड़िता को नशे में रखता था

Give drugs raped daughter for a year, also made friends in rohtak
ड्रग्स दे एक साल तक लूटी भांजी की आबरू - फोटो : Demo Pic
युवती के पिता का कहना है कि 25 सितंबर 2016 को उनकी बेटी का फोन आया। उसने बताया कि मौसा पिछले काफी समय से उसे हवस का शिकार बना रहा है। इतना ही नहीं, ड्रग्स देकर अन्य लोगों से भी उसके शारीरिक संबंध बनवा रहा है। कई-कई लोगों ने पीड़िता को हवस का शिकार बनाया।

आरोपी दिनभर पीड़िता को नशे में रखता था, ताकि वह किसी को कुछ बता न सके। सारी सच्चाई पता चलने के बाद पीड़िता को उसका पिता घर लेकर आ गया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने महिला थाने में साढ़ू सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने वारदात गुड़गांव की होने के कारण मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की और गुड़गांव पुलिस को भेज दी है। अब मामले में आगे की जांच गुड़गांव पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed