फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl student gangrape and made porn mms

11वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप कर बनाया वीडियो

Sun, 26 Jul 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर। Updated Sun, 26 Jul 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
girl student gangrape and made porn mms
रामामंडी थाना के अधीन आते इलाके चुगिट्टी में एक 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार कर वीडियो भी बनाया। शनिवार को छात्रा का मेडिकल सिविल अस्पताल से कराया गया।
विज्ञापन


रामामंडी थाना की पुलिस ने एक महिला चार के खिलाफ केस दर्ज किया है, महिला एक आरोपी की मां है। लड़की के साथ जब दुराचार हो रहा था तो वह घर के बाहर से लॉक लगाकर चली गई थी। सिविल अस्पताल छात्रा ने बताया कि वह शुक्रवार को सहेली के घर जा रही। रास्ते में नवजीत हैप्पी का घर पड़ता है। हैप्पी उसे खींचकर घर के अंदर ले गया। उस वक्त उसकी मां भी घर में ही थी। इस बीच नवजीत हैप्पी ने अपने दोस्त अजय नोना व अजय बेहोशी को बुला लिया। बाद में नवजीत की मां घर को बाहर से ताला लगाकर चली गई। तीनों युवकों ने उसको बारी-बारी से दुराचार किया और मोबाइल पर उसका पूरा वीडियो भी तैयार किया। दो घंटे बाद उसको घर से निकाला गया।
विज्ञापन


उसने घर आकर सारी बात अपने परिजनों को बताई। शनिवार को इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई और लड़की का मेडिकल सिविल अस्पताल से कराया गया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष भी करा दिए हैं। पुलिस ने नवजीत हैप्पी, उसकी मां, अजय नोना, अजय बेहोशी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed