{"_id":"5b29deb24f1c1b6c4d8b78cb","slug":"girl-picked-up-by-boys-from-punjab-university-chandigarh-gate-no-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में आए, थप्पड़ मारा और पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के सामने से उठा ले गए लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में आए, थप्पड़ मारा और पंजाब यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के सामने से उठा ले गए लड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
लड़की को उठा ले गए युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के गेट नंबर-2 के सामने से हरियाणा नंबर की कार में सवार कुछ अज्ञात युवक एक लड़की को उठा ले गए। कार सवारों ने वारदात को मंगलवार शाम करीब सात बजे अंजाम दिया। कार सवार युवकों ने उक्त गेट नंबर के समीप लड़की को रोका और फिर चंद मिनट तक हुई बहस के बाद उसे थप्पड़ मारते हुए कार में डाल कर फरार हो गए।
मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने वारदात के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-11 थाने से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चश्मदीद से पूछताछ की। पंचकूला निवासी चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कार सवार युवकों के फरार होते समय उनकी गाड़ी का नंबर नोट किया। उन्होंने कार नंबर (एचआर70ए-6466) बताया।
शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार नंबर के आधार पर उसके रजिस्टर्ड पते और मालिक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए। देर रात तक पुलिस कार सवार युवकों और अगवा कर ले जाई गई युवती की पहचान पता लगाने के प्रयास में जुटी रही। वहीं देर रात तक पुलिस को किन्हीं लोगों की तरफ से उनकी बेटी के लापता होने की भी कोई शिकायत नही मिली।
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड होने का शक
शुरुआती जांच के बाद पुलिस युवती को उठाकर ले गए युवक के उसका ब्वॉयफ्रेंड होने के कयास भी लगाती रही। मामला ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बीच किसी मामूली कहासुनी के बाद झगड़े में तबदील होने के कयास लगाए गए। लेकिन इन कयासों के अलावा पुलिस मामले की गंभीरता के चलते कार सवार युवकों और युवती की पहचान पता लगाने के प्रयास में जुटी रही। देर रात तक उनका कुछ पता नही लग सका था।