{"_id":"9c3bdbeb19b7678d30073ed4b520c4a3","slug":"girl-molestation-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेबाजार रोक लिया, करने लगा अश्लील हरकतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेबाजार रोक लिया, करने लगा अश्लील हरकतें
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 03 May 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम पर जाते समय एक युवती को हैबोवाल में रहने वाले गुरमुख ने रास्ते में रोक लिया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। युवती की शिकायत पर थाना डिविजन चार की पुलिस ने गुरमुख सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह एक निजी फैक्टरी में काम करती है। रोजाना काम पर जाते समय आरोपी उसे परेशान करता था। शुक्रवार को भी जब वह काम पर जाने लगी तो आरोपी ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और अश्लील हरकत की। युवती ने इसका विरोध किया तो उसने उसे पीटा।
विज्ञापन
युवती से मारपीट होती देख पड़ोसी महिला बीच बचाव के लिए आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। दोनों के शोर मचाने पर आरोपी ने वहां से फरार हो गया।
सूचना पर थाना डिविजन चार की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना डिविजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर रामपाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया था। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन