फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   girl kidnapped and gangraped by boy friend friends

दोस्त की प्रेमिका का विश्वास तोड़ा, किडनेप कर दोस्तों से कराया गैंगरेप

Fri, 23 Sep 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 23 Sep 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
girl kidnapped and gangraped by boy friend friends
girl raped and sold - फोटो : demo
दोस्त ने दोस्त का विश्वास तोड़ते हुए उसकी गर्लफ्रेंड को पहले किडनेप कराया, फिर दोस्तों से उसका गैंगरेप करा दिया। मामला रोहतक का है। हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित एक ब्यूटी पॉर्लर में काम करने वाली युवती को तीन युवकों ने कार से अपहरण कर पहले गांव टिटौली और फिर बहादुरगढ़ में हवस का शिकार बनाया। इसके बाद बहादुरगढ़ में सड़क पर युवती को फेंककर चले गए।
विज्ञापन


युवती को बहाने से बुलाकर इस घटना को अंजाम देने वालों में से एक युवक युवती के ब्वॉयफ्रैंड का दोस्त था। ब्वॉयफ्रैंड की मौत के बाद आरोपी युवती के संपर्क में था। ब्राह्मणवास निवासी पीड़िता ने बताया कि हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। 18 सितंबर की सुबह 11 बजे ब्वॉयफ्रैंड के दोस्त टिटौली गांव का सतीश उर्फ काला ने युवती को फोन करके छोटूराम चौक पर बुलाया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि कार के पास पहुंचने पर आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। कार में सतीश और उसके दोस्त राकेश उसे बंधक बनाकर टिटौली के खेतों में ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद शाम को उसे कार से ही बहादुरगढ़ ले गए। यहां आरोपियों ने अपने एक और साथी गांव मांडौठी निवासी गोलू को बुला लिया। यहां भी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स छीन युवती को फेंका सड़क पर, दी हत्या की धमकी

girl kidnapped and gangraped by boy friend friends
rape with minor
दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने युवती से पर्स छीन लिया और किसी को बताने पर हत्या की धमकी दी। इसके बाद युवती को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। रात को युवती झज्जर थाने पहुंची। यहां पर उसने टिटौली निवासी सतीश उर्फ काला, राकेश और गोलू के खिलाफ शिकायत दी।

झज्जर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की। इसके बाद मामले को महिला थाने ट्रांसफर कर दिया गया। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई विद्यावति ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed