{"_id":"6614dcae6ebed516b802d69e","slug":"girl-found-in-critical-condition-in-park-of-chandigarh-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पार्क में अधजली हालत में मिली लड़की की पीजीआई में मौत, रेफर, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: पार्क में अधजली हालत में मिली लड़की की पीजीआई में मौत, रेफर, एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Apr 2024 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:16 PM IST
सार
मंगलवार देर रात पुलिस को किसी ने पार्क में लड़की के अधजले होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पीसीआर गाड़ी और सेक्टर 36 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ पुलिस को सेक्टर 35 के एक पार्क में आधी जली हुई लड़की तड़पती हालत में मिली थी। पुलिस ने सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लड़की लगभग 80 प्रतिशत तक जल चुकी थी।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात पुलिस को किसी ने पार्क में लड़की के अधजले होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पीसीआर गाड़ी और सेक्टर 36 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह लड़की मोहाली के गांव सोहाना की रहने वाली है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना से पहले इस लड़की के साथ में एक लड़का भी था। हालांकि वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और पीड़िता के मोबाइल फोन की जानकारी जुटा रही है। पीड़िता के बयानों के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने इस मामले में विशाल नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन