फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl found in Critical condition in park of Chandigarh

Chandigarh: पार्क में अधजली हालत में मिली लड़की की पीजीआई में मौत, रेफर, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 01:16 PM IST
सार

मंगलवार देर रात पुलिस को किसी ने पार्क में लड़की के अधजले होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पीसीआर गाड़ी और सेक्टर 36 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Girl found in Critical condition in park of Chandigarh
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस को सेक्टर 35 के एक पार्क में आधी जली हुई लड़की तड़पती हालत में मिली थी। पुलिस ने सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लड़की लगभग 80 प्रतिशत तक जल चुकी थी। 

विज्ञापन


मंगलवार देर रात पुलिस को किसी ने पार्क में लड़की के अधजले होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पीसीआर गाड़ी और सेक्टर 36 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह लड़की मोहाली के गांव सोहाना की रहने वाली है।
विज्ञापन

 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना से पहले इस लड़की के साथ में एक लड़का भी था। हालांकि वह मौके से फरार हो गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और पीड़िता के मोबाइल फोन की जानकारी जुटा रही है। पीड़िता के बयानों के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने इस मामले में विशाल नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed