{"_id":"591c68c74f1c1b9c0cf2318c","slug":"girl-fake-call-in-police-control-room-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो... पुलिस कंट्रोल रूम, मुझे दो लड़के किडनैप करने की कोशिश कर रहे हैं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेलो... पुलिस कंट्रोल रूम, मुझे दो लड़के किडनैप करने की कोशिश कर रहे हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग की कोशिश बता पुलिस बुलाई
- फोटो : Demo Pic
हेलो-हेलो...पुलिस कंट्रोल रूम। सर, मुझे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के बीच सड़क से दो कार सवार युवक किडनैप करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही ऐसी सूचना मिली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मौके पर किडनैपर तो मिला नहीं, दो युवक आपस में ही हाथापाई कर रहे थे, जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि वे थाने चलकर ही बयान दर्ज करवाएंगे।
इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी ने बताया कि पंजाब से आए 2 युवकों की बुधवार दोपहर को आपस में कोई लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद एक युवक ने कॉल कर पुलिस कंट्रोल रूम में किडनैपिंग की कोशिश की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद दोनों युवकों ने थाने में बयान देने की बात कही। थाने में पहुंचने के बाद दोनों युवकों ने उन्हें छोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे दोनों आपस में दोस्त हैं और उनकी आपस में लड़ाई हो गई थी। मारपीट के बाद एक ने गुस्से में आकर कंट्रोल रूम में कॉल कर दी थी।