फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl blackmailing boy with allegation of rape and fraud, incident of rohtak

होटल में मसाज कराना युवक को पड़ा भारी, कहीं आपके साथ न हो जाए ये हरकत

Wed, 08 Feb 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 08 Feb 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
girl blackmailing boy with allegation of rape and fraud, incident of rohtak
तनावग्रस्त लड़का
एक युवक को अपने दोस्त के साथ होटल में जाकर मसाज करवाना भारी पड़ गया। सावधान रहें, देखिए कही आपके साथ भी न हो जाए ये हरकत। लड़की ने पहले तो युवक को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर उसकी सोने की चेन और हजारों रुपये छीन लिये। बाद में युवक को ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामला बढ़ता देख लड़की ने महिला थाने में शिकायत दे दी कि उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, लड़के ने भी अर्बन एस्टेट थाने में लड़की के खिलाफ ब्लैकमेल करके 10 लाख रुपये मांगने की शिकायत दे दी। इसके बाद युवती ने अपनी शिकायत वापस ले ली। लेकिन युवक ने अपनी शिकायत वापस नहीं ली। पुलिस मामले की जांच में उलझी हुई है। युवक का आरोप है कि तीन लड़कियां मसाज के नाम पर युवकों से पैसे छीनती हैं और ब्लैकमेल करती हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़कियों को पहले पकड़ा, फिर छोड़ा
लगातार ब्लैकमेल का दबाव झेलने के बाद युवक ने अपनी शिकायत लेकर अर्बन एस्टेट थाने पहुंचा। उसने लड़की के खिलाफ ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगने की शिकायत दी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए। दो लड़कियों को पकड़ लिया। थाने में दोनों पक्षों में बात हुई। इस पर दोनों लड़कियों ने युवक की चेन और रुपये लौटा दिये। हालांकि, युवक ने अपनी शिकायत वापस नहीं ली। युवक का आरोप है कि बाद में पुलिस ने दोनों लड़कियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है पूरा मामला

girl blackmailing boy with allegation of rape and fraud, incident of rohtak
मसाज करवाना
जानकारी के अनुसार, गांव टिटौली निवासी एक युवक अपने दोस्त के साथ चार जनवरी को शहर के एक होटल में बॉडी मसाज कराने गया था। मसाज कराने के बाद जब युवक और उसके दोस्त जाने लगे तो लड़की ने अचानक दरवाजा बंद कर दिया। युवक ने बाहर जाने की बात कही तो लड़की ने धमकी दी कि वह शोर मचाकर उसे दुष्कर्म के केस में फंसा देगी।

युवक डर गया तो लड़की ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली और जेब से करीब 20 हजार रुपये निकाल लिये। साथ ही धमकी दी कि यदि 10 लाख रुपये नहीं दिये तो थाने में शिकायत देकर दुष्कर्म का केस दर्ज करवा देगी। जैसे-तैसे करके युवक होटल से बाहर आया। कुछ देर बाद लड़की ने युवक को दिल्ली बाईपास पर बुलाकर 10 लाख रुपये मांगे। बदनामी के डर से युवक ने कुछ दिन बाद रुपये देने की बात कही तो लड़की मान गई।
 
सांपला की एक लड़की भी थी शामिल

दोनों लड़कियों के पुलिस के पास जाने पर पता चला कि मामले में सांपला थानाक्षेत्र के गांव की एक लड़की भी शामिल है। इस पर पुलिस ने उसे भी थाने बुलाया। युवक का आरोप है कि ये लड़कियां मसाज करने के बहाने लड़कों को होटल में बुलाती हैं। मसाज करने के बाद लड़कों से सारा पैसा और आभूषण छीन लेती हैं और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती हैं। जब पुलिस इन्हें पकड़ती है तो सामान वापस कर समझौता कर लेती हैं।

खुद को फंसता देखा तो पहुंची थाने

girl blackmailing boy with allegation of rape and fraud, incident of rohtak
रोती हुई लड़की
जब लड़की ने खुद को फंसता देखा तो चार फरवरी को शिकायत लेकर महिला थाने पहुंच गई। लड़की ने युवक पर आरोप लगाया कि उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया है। महिला थाना पुलिस ने युवती से शिकायत ले ली। बाद में लड़की ने शिकायत वापस ले ली।

युवक भी उसी दिन पहुंचा थाने
जिस दिन लड़की ने महिला थाने में युवक के खिलाफ बलात्कार की शिकायत की उसी दिन युवक भी अपनी शिकायत लेकर अर्बन एस्टेट थाने पहुंच गया। युवक की शिकायत के बाद लड़की को अर्बन एस्टेट थाने में बुलाया गया। यहां पर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

युवक ने थाने में लड़की पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाने की शिकायत दी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इस कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
- रमेश कुमार, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed