फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   General Secretary of BJP SC Morcha shot at in Amritsar of Punjab

अमृतसर में बड़ी वारदात: भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव को मारी गोली, जबड़े से आर-पार हुई बुलेट

Mon, 17 Apr 2023 01:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Apr 2023 01:28 AM IST
सार

भाजपा नेता को पहले नजदीकी अस्पताल और वहां से उसे अमृतसर के एक अन्य निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। 

विज्ञापन
General Secretary of BJP SC Morcha shot at in Amritsar of Punjab
बलविंदर गिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल को रविवार की देर रात कुछ लोगों ने गोली मार दी। उन्हें पहले एक नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत देख अमृतसर के एक अन्य निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी जुगराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बलविंदर गिल रविवार की रात अपने घर में आराम कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक उनके घर के बाहर पहुंचे। आरोपियों उनके घर के बाहर लगी घंटी बजाई और जैसे ही भाजपा नेता बलविंदर गिल ने दरवाजा खोला तो एक युवक ने उनके चेहरे पर गोली मार दी। पता चला है गोली जबड़े से आर-पार हो गई। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता को पहले नजदीकी अस्पताल और वहां से उसे अमृतसर के एक अन्य निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed