फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gave lift to elderly woman and robbed

70 साल की बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने लूटा

Mon, 22 Feb 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 22 Feb 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
gave lift to elderly woman and robbed

बुजुर्ग महिला को कार में गिफ्ट देने के बहाने सोने का कड़ा लूटा। पीडि़त महिला के बयानों के आधार पर दो महिलाओं और कार चालक के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर सेक्टर 30 में संत निरंकारी भवन के पास से कृष्णा रानी (70) साल की महिला को घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी और दूसरे सेक्टर में ले जा कर जबरदस्ती हाथ से तीन तोले का सोने का कड़ा निकाल कर सड़क पर छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन


कृष्णा रानी ने बताया कि वो रविवार को करीब 12.30 बजे संत निरंकारी भवन से सत्संग सुनकर बाहर निकली। वही भवन के गेट पर खड़ी हो कर रिक्शे का इंतजार करने लगी। तभी एक पचास साल की महिला आई और उसने घर छोड़ देने के लिए कहा। बुजुर्ग महिला ने सोचा कि वो भी शायद सत्संग सुनकर निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पीडि़त महिला उनके साथ गाड़ी में जाकर बैठ गई। गाड़ी में एक महिला और एक पुरुष पहले से बैठे थे। कृष्णा रानी के पीछे बैठने के  साथ ही दूसरी महिला भी पीछे आकर बैठ गई। पुरुष जिसकी उम्र करीब 30-35 साल के बीच थी वो  कार चलाने लगा।


पीडि़त सेक्टर 30 में रहती थी और जब कार चालक सेक्टर 29-30  की लाइट प्वाइंट पार कर सेक्टर 29 में घुस गए तो पीडि़त महिला को शक हुआ। उसने गाड़ी रोकने को कहा मगर कार चालक ने गाड़ी नही रोकी । इस पर पीडि़त ने शोर मचाना शुरु कर दिया। जिस पर पीछे बैठी महिलाओं ने उसके साथ जबरदस्ती और मारपीट शुरू कर दी।

कृष्णा रानी को वो सेक्टर 29 में साई मंदिर के पास उतार कर फरार हो गए। महिला ने चेक किया तो उसके एक हाथ से तीन तोले सोने का कड़ा गायब था।

पुलिस बयानों के आधार पर दो महिलाओं और व्यक्ति पर लूटपाट करने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed