फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangrape with 2 Sisters by 5 Youngers

5 युवकों ने किया 2 बहनों से गैंगरेप

Fri, 22 Aug 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Fri, 22 Aug 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with 2 Sisters by 5 Youngers

खरड़ हलके के एक गांव की दो किशोरियों को बहला-फुसला कर ले जाने और अज्ञात स्थान पर उनसे दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता चचेरी बहनें हैं। मेडिकल रिपोर्ट में उनके साथ दुराचार की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


घटना के 48 घंटे के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने वीरवार देर रात मामला दर्ज कर लिया। पीड़ितों में एक 14 वर्षीय किशोरी का उसकी मौसी ने सिविल अस्पताल खरड़ में मेडिकल कराया। दूसरी की शुक्रवार को कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान ह्यूमन राइट्स  मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एचएस खेड़ा भी मौजूद रहे। देर शाम तक खरड़ पुलिस महिला पुलिस के आने का इंतजार करती रही। रात 8 बजे करीब पहुंची महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहला-फुसला कर ले गए थे

Gangrape with 2 Sisters by 5 Youngers

पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व रात 8 बजे के करीब गांव झंजेड़ी के दो युवक दीपक एवं जस्सी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उनके पास आए एवं इन्हें साथ चलने के लिए कहा। उन्होंने उन्हें बहला-फुसला कर कहा कि वह उनकी पढ़ाई का सारा खर्च भी उठाएंगे।

इस तरह के प्रलोभन देकर आरोपी दोनों को साथ ले गए एवं गांव झंजेड़ी में ही स्थित एक शिक्षण संस्थान की बंद पड़ी पुरानी इमारत में ले गए। जहां रात 12 बजे तक आरोपियों में से कुछ ने दोनों किशोरियों के साथ दुराचार किया। रात डेढ़ बजे के करीब आरोपी दोनों को उनके घर के पास छोड़कर भाग गए।

उन्होंने जाते समय धमकी दी कि अगर किसी को कुछ भी बताया, तो वह लोग उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद से पीड़ितों में से एक इतनी सहम गई है कि कुछ भी बोल नहीं पा रही। दूसरी किशोरी ने सारी बात अपनी मौसी को बता दी।

वह वीरवार सुबह पहले मोहाली के अस्पताल में पहुंचे, जहां अस्पताल में पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना खरड़ थाना क्षेत्र की है, वह खरड़ जाए। वह लोग पीड़िता को लेकर वीरवार शाम को खरड़ सिविल अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टर ने जांच करने से मना किया

Gangrape with 2 Sisters by 5 Youngers

शाम को जब वह लोग पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर ने उसे दाखिल करने से मना कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि पहले थाने में जाओ। पुलिस जांच कराएगी।

मौके पर मौजूद ह्यूमन राइटस मंच के डॉ. खेड़ा ने एसएमओ से बात की। बाद में महिला डॉक्टर ने उसे दाखिल कर उसकी चिकित्सा जांच की। चिकित्सा जांच के दौरान प्राथमिक रिपोर्ट में किशोरी से रेप की पुष्टि हुई है।

महिला पुलिस अधिकारी भी रात 8 बजे के करीब अस्पताल में पहुंचीं, जहां पर रात 10 बजे तक पीड़िता के बयान दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed