फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   gangrape victim again gangraped, rohtak gangrape, gangrape accused disclouse, rohtak

गैंगरेप पीड़िता के साथ गैंगरेपः आरोपी के परिजनों का सनसनीखेज खुलासा

Thu, 21 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Thu, 21 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
gangrape victim again gangraped, rohtak gangrape, gangrape accused disclouse, rohtak
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए
छात्रा का अपहरण कर दोबारा गैंगरेप मामले में चार आरोपियों के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दावा किया है कि वारदात वाले दिन उनके बेटे कहीं और थे।
विज्ञापन


परिजनों ने डीएसपी पुष्पा खत्री को वारदात के समय अपने बच्चों की लोकेशन बताने के लिए उन्हें कई जगहों की सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन सौंपी है। वहीं, डीएसपी ने सबूतों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उधर, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मामले में आरोपियों को बचाया जा रहा है। 
विज्ञापन


वारदात वाले दिन सीसीटीवी में कैद
सोमवार को आरोपी मौसम और संदीप के परिजन डीएसपी पुष्पा खत्री के पास सबूत लेकर पहुंचे। मौसम के परिजनों ने घटना वाले दिन अपने बेटे की दिनचर्या की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी। परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई सीसीटीवी फु टेज के आधार पर मौसम वारदात वाली सुबह बोहर स्थित एक निजी स्कूल में पहुंचता है। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह लाढ़ौत रोड स्थित एक निजी स्कू ल में पहुंचता है। उसके साथ एक दोस्त भी सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से काम खत्म होने के बाद मौसम दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर सेक्टर 3 स्थित एसबीआई बैंक में रुपये जमा करने पहुंचता है। यहां काम खत्म होने के बाद वह सेक्टर 14 में एक कोठी में पहुंचता है। यहां की फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवाई गई है। इसके बाद वह बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर पहुंचता है। यहां की सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वह 3 बजकर 5 मिनट पर आता है और 3 बजकर 15 मिनट पर चला जाता है। इसके बाद मौसम घर आता है। 

 

दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज

gangrape victim again gangraped, rohtak gangrape, gangrape accused disclouse, rohtak
आरोपियों के परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दावा
आरोपियों के बचाव में पहुंचे परिजनों और दोस्तों को भी कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने सबूत मिलने के बाद आरोपियों के परिजनों के बयान दर्ज किये। इतना ही नहीं वारदात वाले दिन आरोपियों के साथ उनके जो दोस्त थे उनके भी बयान दर्ज किये जा रहे हैं। सभी ने डीएसपी पुष्पा खत्री के सामने पेश होकर बयान दर्ज करवाए हैं। 

डीएसपी ने भिवानी जाकर आरोपियों के बयान दर्ज किये 
गैंगरेप मामले में पुलिस ने अब सक्रियता दिखाई है। डीएसपी पुष्पा खत्री सोमवार को भिवानी में आरोपियों के बयान दर्ज करने पहुंची। आरोपी संदीप के पिता रामनिवास का कहना है कि डीएसपी उनके घर आई थी। बंद क मरे में डीएसपी ने संदीप के बयान दर्ज किये। हालांकि, पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार नहीं किया। इसके अलावा भी अन्य आरोपियों के घर जाकर बयान दर्ज किये हैं। 

सबूत इकट्ठा करने खुद पहुंची डीएसपी 
मामले के तूल पकड़ने के बाद डीएसपी पुष्पा खत्री ने जांच पर फोकस किया है। वह सोमवार को दिनभर मामले से जुड़े सबूत जुटाने में लगी रही। उन्होंने परिजनों की ओर से सौंपे गये सबूतों को पुख्ता नहीं माना है। इन सबूतों की पुष्टि के लिए डीएसपी खुद कई जगहों पर पुष्टि करने पहुंची। वह एसबीआई बैंक से मौसम की लोकेशन को पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी फुटेज लेने पहुंची। क्योंकि बैंक ने निजी तौर पर परिजनों को फुटेज देने से इनकार कर दिया था। 

सबसे पहले पहुंचे आरोपी जगमोहन और अमित के परिजन 
मामले में सबसे पहले जगमोहन और अमित के परिजन डीएसपी पुष्पा खत्री के पास अपनी बेगुनाही का सबूत लेकर पहुंचे। उनके पास सीसीटीवी फु टेज थे। साथ ही वारदात के दिन की आरोपियों के मोबाइल लोकेशन को भी पुलिस खंगाल रही है। हालांकि, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने की जल्दी में नहीं है। मोबाइल को किसी अन्य जगह छोड़कर वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। जगमोहन के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा वारदात वाले दिन भिवानी के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में था। बैंक से उसने रुपयों की निकासी की थी। बैंक में उसकी सीसीटीवी फु टेज है। पुलिस ने अमित के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। इस आधार पर वारदात वाले दिन उसकी लोकेशन भिवानी के एक आटो शोरूम की मिल रही है। वह अपनी कार की सर्विस करवा रहा है। इसी तरह संदीप के मोबाइल की लोकेशन कुरुक्षेत्र की मिल रही है। 

आज रोहतक पहुंचेगी मानवाधिकार आयोग की टीम 
मामले में राजनीतिक मोड़ सामने आने के बाद राज्य महिला आयोग की टीम मंगलवार को रोहतक पहुंचेगी। आयोग की अध्यक्ष सुमन दहिया पीड़िता से मुलाकात करेंगी। साथ ही मामले को लेकर आयोग की टीम एसपी और जांच अधिकारी से मिलकर बातचीत करेगी। 

पीड़ित पक्ष ने कहा, रसूखदार आरोपी को बचाने के चक्कर में पुलिस 

gangrape victim again gangraped, rohtak gangrape, gangrape accused disclouse, rohtak
rape
मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस जांच पर कई सवाल उठाए हैं। अचानक मामले में पुलिस की दिलचस्पी देखकर पीड़ित पक्ष परेशान है। छात्रा के परिजनों का कहना है कि आरोपियों में से एक युवक रसूखदार परिवार से है। उस परिवार की नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत है। जबकि पुलिस का कहना है कि वह बिना किसी दबाव के जांच कर रही है। छात्रा के भाई और पिता का आरोप है कि शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात के समय आरोपियों ने अपने मोबाइल अलग-अलग जगहों पर रखे थे, ताकि लोकेशन के चक्कर में पुलिस को फंसा सकें। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज पर भी सवाल उठाए हैं। 

वर्जन 
यह साधारण मामला नहीं है। इसका एक बैक ग्राउंड है। इसलिए पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। 
- राकेश आर्य, एसपी रोहतक 

आरोपियों के परिजनों के बयान दर्ज किये गये हैं। साथ ही आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन और सीसीटीवी फु टेज में उनकी मौजूदगी की जांच की जा रही है। अभी तक मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
- पुष्पा खत्री डीएसपी 
 
यह है मामला 
भिवानी की रहने वाली छात्रा शहर के एक कालेज में पढ़ती है। वह रोहतक में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही है। यहां उसकी मौसी का मकान भी है। छात्रा 13 जुलाई की सुबह घर से कॉलेज के लिए निकली, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंची। बाद में वह बेहोशी की हालत में सुखपुरा चौक पावर हाउस के पास झाड़ियों में पड़ी मिली थी। पीड़िता को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को तो छात्रा बेहोश थी, लेकिन कपड़े फटे होने और हालत देखकर रेप की आशंका जताई जा रही थी। बृहस्पतिवार को छात्रा के होश में आने पर सिटी थाना व महिला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और बयान दर्ज किए। छात्रा की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने दुष्कर्म होने की बात बताई है। छात्रा के भाई के अनुसार तीन साल पहले भी भिवानी में पांच युवकों ने उसकी बहन के साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों ने कई बार मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया और 50 लाख रुपये की पेशकश की थी। समझौते से इनकार करने पर छात्रा का पहले जैसा हाल करने की धमकी दी थी। मामले में पांच युवकों के खिलाफ शिकायत दी गई है।

मंत्री बोले, एसीपी को आदेश, तुरंत सलाखों के पीछे करो आरोपी
रोहतक के एक कालेज में पढ़ाई कर रही गैंगरेप पीड़िता से केस वापस नहीं लेने पर फिर गैंगरेप की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला में कहा कि उन्होंने रोहतक के एसपी से बात कर आरोपियों को 24 घंटे के अंदर सलाखों के पीछे डालने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि मालूम चला है कि दो आरोपी पकड़े गये हैं। बाकी की धरपकड़ को छापेमारी की जा रही है। विज ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाओं को पनपने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed